फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man who eats three kilos of debris each day!

खाना नहीं, रोज तीन किलो मिट्टी और बालू खाता है ये शख्स

Thu, 03 Apr 2014 11:37 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
man who eats three kilos of debris each day!

कहने को तो हम सभी का अपना कोई न कोई पसंदीदा खाना जरूर होता है। उसे खाने के लिए हम हमेशा तैयार रहते हैं।

विज्ञापन


लेकिन इससे हट के इस शख्स की कहानी है। उसकी पसंद खाना नहीं बल्कि खाने के तौर पर मिट्टी, बालू और पत्थर है।

उसे ईंट, पत्थर, बालू खाना और मिट्टी चाटना इतना पसंद है कि वो दिन भर में लगभग तीन किलो तक कंकड़-पत्थर खा जाता है।

बचपन से है लत

man who eats three kilos of debris each day!

मामला कर्नाटक के एक गांव का है। 30 साल के पक्कीरप्पा हुऩागुंडी को बचपन से ही पत्‍थर खाना पसंद था।

चोरी-छिपे बचपन में लगी मिट्टी चाटने की हरकत कब उसकी आदत बन गई उसको पता ही नहीं चला।

धीरे-धीरे उसने पत्‍थर भी खाने शुरू कर दिए। यहीं नहीं, वो ईंटें भी खाने लगा। घर लौटकर उसने खाना खाना छोड़ दिया। मां के बार-बार कहने पर भी वो खाना नहीं खाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी एकदम ठीक

man who eats three kilos of debris each day!

तीस साल का ये शख्स तभी से खाना खाना बंद कर चुका था जब वो दस साल का था। हैरानी की बात ये है कि वो हर रोज तीन किलो मिट्टी खाकर भी बिल्‍‌कुल ठीक है।

अपने अजब खाने की आदत की वजह से उसे कभी भी पेट दर्द या कोई गंभीर बीमारी की शिकायत आज तक नहीं हुई है।

बेहद शौक से ईंट-पत्थर खाने वाला इस व्यक्ति के दांत सड़ चुके हैं और मुंह के अंदर का हिस्सा भी पत्‍थर जैसा ही लगता है।

विज्ञापन

हो सकती है बीमारी

man who eats three kilos of debris each day!
जब इस व्यक्ति को भूख लगती है तो औरों से अलग इसके लिए तीन थालियां लगाई जाती हैं। एक थाली में वो ईंट, दूसरे में बालू और तीसरे में कंकड़ रख के खाता है।

डॉक्टरों का कहना है कि हांलाकि इस बात का पता अभी इस शख्स को नहीं लग रहा है लेकिन बाद में उसे पेट में दर्द और गंभीर बीमारी पिका का पता चल सकता है।

डॉक्टरों का कहना है कि उसे पिका नाम की बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित लोग खाने के छोड़ कुछ भी न खाने वाली ही खाते हैं।

हांलाकि कर्नाटका के इस व्यक्ति का कहना है कि ये उसका टैलेंट है और वो इसे टीवी पर दिखाना चाहता है।

कंप्‍यूटर ने बनाया बेवकूफ, मैसेज को सच समझ कर लिया सुसाइड!

ये क्या! चल रहा था पीरियड पेन, लेकिन हो गया बच्चा


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed