फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man who almost killed his wife during sleep

हे भगवान! नींद में ही करने लगता है वो ऐसा काम...

Thu, 08 May 2014 10:13 AM IST
Updated Thu, 08 May 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
man who almost killed his wife during sleep

वो अपनी पत्नी के जान का दुश्मन बन जाता है। अपनी पत्नी से किसी भी बात पर मतभेद न होने के बावजूद वो अपनी पत्नी को हर रात मार डालने की कोशिश करता है।

विज्ञापन


वो अक्सर नींद में अपनी पत्नी का धक्के मारता है, उठ के मुक्के मारता है और उसका गला भी घोंठने की कोशिश करता है।

हैरानी की बात तो ये है कि उसके ऐसा करने से पत्नी दुखी तो होती है लेकिन नाराज नहीं। पति के ऐसा करने की वजह वो अच्छे से जानती है।

है बीमारी

man who almost killed his wife during sleep

लेकिन पत्नी को मार डालने की कोशिश में उसका कोई दोष नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे खुद एक ऐसी गंभीर दुर्लभ बीमारी है जो बस अपना रंग नींद में आने के बाद ही दिखती है।

नींद में अपना असर दिखाने वाली इस दुर्लभ बीमारी का नाम रैपिड आई मूवमेंट बीहेवियर डिसऑर्डर है। इस बीमारी में सोता हुआ शख्स डरावने सपने देखता है और उसे नींद में होते हुए भी हरकत से जवाब देने की कोशिश करता है।

नींद में उसे पता नहीं चल पाता है कि वो क्या कर रहा है और वो इतना उग्र हो जाता है कि वो सामने  सोते हुए शख्य की जान भी ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो ये निकाला रास्ता

man who almost killed his wife during sleep

70 साल के ऑस्ट्रलिया में रहने वाले इस शख्स ने अपनी बीवी को मौत के कगार पर पहुंचा देने के बाद अब फिर से ऐसा न होने से रोकने के लिए एक अजब रास्‍ता निकाला है।

अब वो अपनी पत्नी को चोटें देने से बचने के लिए खुदको बांध के सोता है। साथ ही उसका इलाज भी चल रहा है जिससे उसकी ये हरकत कुछ कंट्रोल में है।

उसके सोने के इस अंदाज से पत्नी भी अब बिना डरे सोती है और घर में स्थिति ठीक-ठाक है।

ताकि सेक्स लाइफ न हो खराब, किया ऐसा काम!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed