फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man wears cage on his head to stop himself having cigarette

सिर को कर रखा है पिंजड़े में बंद, ताकि छूट जाए सिगरेट

Tue, 09 Jul 2013 07:28 AM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 07:28 AM IST
विज्ञापन
man wears cage on his head to stop himself having cigarette

सिगरेट की लत लगना जितना आसान है उसे छोड़ना उतना ही मुश्किल। लेकिन तुर्की के इस शख्स ने सिगरेट छोड़ने का एक बेहतरीन तरीका खोज निकाला है।

विज्ञापन


जिंदगीभर सिगरेट पीने के बाद ये शख्स अब सिगरेट छोड़ना चाहता है और इसके लिए इसने खुद के चेहरे को पिंजड़े में कैद कर लिया है।

डेली मेल की खबर के मुताबिक, इब्राहिम यूसेल को अपने आत्मबल पर बिलकुल भी भरोसा नहीं है इसलिए उन्होंने कुछ ऐसा सोचा जिसके रहते वो चाहकर भी सिगरेट को मुंह में नहीं डाल सकते।
विज्ञापन


42 साल के यूसेल,16 साल की उम्र से सिगरेट पी रहे हैं। वो एक दिन दो से तीन पैकेट सिगरेट पी जाते थे और धीरे-धीरे ये लत बढ़ती ही चली गई। हालांकि उन्होंने छोड़ने की कोशिश तो बहुत की लेकिन हर बार वो असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में हारकर उन्होंने एक ऐसा हेलमेट बनाया जिसको पहनने के बाद वो चाहकर भी सिगरेट नहीं पी सकते। अब तो वो मार्निंग वॉक भी इस जालीदार हेलमेट को पहनकर ही करते हैं। इस पिंजड़े की चाभी उनकी बीवी या फिर उनके बच्चों के पास रहती है। जब येसेल को खाना खाना होता या पानी पीना होता है तो उनके पिंजड़े को खोल दिया जाता है।

यूसेल को लगता है कि ये काफी कारगर तकनीक है। उन्हें लत महसूस तो होती है लेकिन पिंजड़े की वजह से वो सिगरेट पीने से बच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed