{"_id":"0b813fcc-d8af-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"man-walking-in-lava","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी चल सकते हैं ज्वालामुखी के लावे पर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
आप भी चल सकते हैं ज्वालामुखी के लावे पर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने लोगों को धर्म के नाम पर दहकते अंगारों पर चलते देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी को ज्वालामुखी से निकले लावा पर चलते देखा है?
विज्ञापन
आप कहेंगे ऐसा हो ही नहीं सकता है लेकिन इस शख्स ने इस असंभव को संभव कर दिखाया है। यू-ट्यूब पर वायरल हुए एक वीडियो में एक शख्स को सिसिले के माउंट एटना से निकलते ज्वालामुखी पर दौड़ते हुए दिखाया गया है।
आप भी देखें ये वीडियो:
विज्ञापन
40 सेकंड के इस वीडियो में ये आदमी बेधड़क ज्वालामुखी के लावे पर दौड़ रहा है लेकिन अंतिम कदम रखने के दौरान उसके दाएं पैर में आग का गोला नजर आता है।
हालांकि वैज्ञानिक इसे किसी चमत्कार से जोड़कर नहीं देखते और उन्होंने इसका वैज्ञानिक कारण भी दिया है।
ओहियो में डेनिस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक एरिक क्लेमेती ने इसे स्पष्ट किया है कि पिघला हुआ लावा जब ठंडी हवा के संपर्क में आता है तो क्रस्ट (ठोस) में तब्दील हो जाता है।
विज्ञापन
कुछ देर के लिए ये लावा ठोस और सहन करने लायक स्थिति में पहुंच जाता है। जिस पर कोई कोशिश करे तो आराम से चल सकता है।