{"_id":"d5ef677e-e792-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"man-turns-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते ने आदमी को काटा और आदमी बन गया कुत्ता","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कुत्ते ने आदमी को काटा और आदमी बन गया कुत्ता
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Jul 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभव है कि ये अपने तरह का पहला मामला हो जहां एक शख्स कुत्ते के काटने से कुत्ता बन गया। लुधियाना के सीएमसीएच इलाके में एक आवारा कुत्ते ने गुरुदयाल सिंह को काट लिया और उसके काटने के कुछ दिन बाद ही वो भी कुत्ते की ही तरह हरकतें करने लगे।
विज्ञापन
दरअसल गुरुदयान को करीब दस दिन पहले एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने के बाद से ही उन्हें अपने अंदर कुछ बदलाव नजर आने लगा था। उस दिन से उन्हें गुस्सा ज्यादा आता, चिढ़ ज्यादा होती थी।
विज्ञापन
जब कुत्ते की जान पर बन आई
इस बदलाव का इलाज कराने के लिए ही वो सिविल अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां उनकी हालत और बिगड़ गई और वो खुद ही कुत्ते जैसी हरकतें करने लगे। वो दूसरे मरीजों के पीछे भागने लगे और एक 25 साल के मरीज को तो काट भी लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें रेबीज पीड़ित मानकर पटियाला के राजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके रेबीज पीड़ित होने की पुष्टि कर दी गई। गुरुदयाल की पत्नी गुरदीप कौर का कहना है कि कुत्ते के काटने के कुछ दिन बाद ही उनका बर्ताव बदल गया था और उन्होंने अजीब हरकतें करनी शुरू कर दी थीं।