फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man suffering with rare condition

हैरतअंगेज! 6 साल से हिचकी लिए जा रहा है ये शख्स

Mon, 20 Jan 2014 01:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Jan 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
man suffering with rare condition

अमूमन हिचकी आने पर हम कहते हैं कि कोई उस शख्स को याद कर रहा है पर यहां हिचकी का एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है।

विज्ञापन


कैमरे का ये कमाल देखने के बाद नौकरी लगने लगेगी बेकार

हल्द्वानी में रहने वाले पूर्व सैनिक जगदीश चंद्र लोहनी को 6 साल से लगातार हिचकियां आ रही हैं। हिचकी के इलाज के लिए उन्होंने हल्द्वानी के सभी अस्पताल छानने के बाद दिल्ली और बरेली में भी इलाज कराया लेकिन उनकी हिचकी रुकने का नाम ही नहीं लेती। उनकी यह बीमारी डॉक्टरों के लिए भी चुनौती बनी हुई है।

मरने के 45 मिनट बाद जी उठा सांप और लिया ऐसा बदला कि...
विज्ञापन


मूलरूप से ताकुला (बागेश्वर) के रहने वाले और वर्तमान में हल्द्वानी के पीपलपोखरा में रहने वाले पूर्व सैनिक जगदीश चंद्र लोहनी इस बेचैनी के साथ 6 सालों से जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिचकी के कारण वो न तो कहीं जा पाते हैं, न सही से खा पाते हैं और न ही सो पाते हैं। सोने के लिए भी उन्हें नींद की गोलियां खानी पड़ती हैं। लोहनी बताते हैं कि 2008 में उनके पैर पर चोट लग गई।

इस औरत को देखिए, 20 बार हो चुका है इसका गर्भपात

वह हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में गए तो डॉक्टर ने हाथ पर इंजेक्शन लगाया। इससे हाथ भी खराब हो गया। हाथ के ऑपरेशन की जरूरत पड़ी और ऑपरेशन से पहले डॉक्टर ने उन्हें गोली दी।


गोली खाने के बाद से ही हिचकी की शुरुआत हुई और अब उन्हें 6 साल हो गए। हल्द्वानी के सभी अस्पतालों ने जवाब दे दिया। उन्होंने दिल्ली सहित देश में सेना के लगभग सभी बड़े अस्पतालों में दिखाया लेकिन उनकी बीमारी का इलाज नहीं हुआ।

अब तक उनके इलाज में करीब तीन लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों से महीने में औसतन चार दिन उनकी हिचकी रुक जाती है, यही दिन उनकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन दिन होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed