{"_id":"c0dedc8445e8a8787734e255d47ec93f","slug":"man-stole-human-ashes-thinking-they","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोकीन की जगह चुरा ली अस्थियों की राख","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कोकीन की जगह चुरा ली अस्थियों की राख
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Jul 2013 07:57 AM IST
विज्ञापन
वो गया तो था कोकीन चुराने लेकिन उसके हाथ लगा कुछ और...। कुछ ऐसा जिसे न तो वो बेच सकता था और न ही फेंक सकता था। उसके लिए भले उस चीज का कोई मोल नहीं रहा हो लेकिन जिसके घर से ये चोरी हुई थी, उसनके लिए ये किसी अमानत से कम नहीं थी।
विज्ञापन
टेनेसी के विलियम बिली कैंट्रेल को अस्थियों की राख चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बिली चुराने तो कोकीन गए थे लेकिन उसके धोखे में राख चुरा लाए। हालांकि जिन पड़ोसियों के घर से ये राख चोरी हुई है वो भी ये मानते हैं कि बिली ने कोकीन के धोखे में राख चुरा ली होगी।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विलियम ने पड़ोसी के घर से वो डिब्बा चुरा लिया और उसके बाद बचने के लिए चुपचाप अपनी दादी के घर पहुंच गया।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, विलियम की मां का कहना है कि उसे इस बात का एहसास नहीं रहा होगा कि वो क्या चुरा रहा है। वरना वो ये काम कभी नहीं करता।
विज्ञापन
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले फ्लोरिडा में तीन दोस्तों ने मिलकर चोरी की थी। उन्हें चुराना तो कोकीन था लेकिन उन्होंने चुरा ली थी अस्थियों की राख। इसके लिए उन्होंने बाद में अदालत में माफी भी मांगी थी।