{"_id":"6abf946c-e303-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"man-starts-masterbating-at-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह बनकर गया था और पुलिस के सामने ही करने लगा...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गवाह बनकर गया था और पुलिस के सामने ही करने लगा...
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
अमूमन लोग पुलिस के सामने किसी भी तरह की गलत या अश्लील हरकत करने से डरते हैं लेकिन इस शख्स ने तो पुलिस हेडक्वर्टर में सबके साने कुछ ऐसी हरकत की कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, अमेरिका के ओमाहा में एक 53 वर्षीय डारेल मूर आनन-फानन में पुलिस कार्यालय पहुंचा और बोला कि उसने अपनी आंखों के सामने कत्ल होते हुए देखा है।
विज्ञापन
इससे पहले कि वो कुछ और अधिक बताता उसने सबके सामने अपनी पैंट उतार दी और अश्लील हरकत करने लगा। पुलिसवालों को कुछ सूझा नहीं और वो उसे पैंट पहनने को कहने लगे। लेकिन वो माना नहीं और बेशर्मी करता रहा।
विज्ञापन
जब वो नहीं माना तो दो पुलिसवाले उसे गिरफ्तार करने के लिए उठे। लेकिन मूर उनके मुंह पर थूकने लगा। मूर पर सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है और उस पर केस भी दर्ज किया गया है।
रही बात उस कत्ल के मामले की तो उसका कोई भी खुलासा नहीं हो सका है।