{"_id":"a9f81d67cdea5b8d4f6577e54d5675c9","slug":"man-spends-90-days-in-prison-finds-wife-already-married-to-domestic-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से लौटा, तो नौकर की हो चुकी थी उसकी बीवी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जेल से लौटा, तो नौकर की हो चुकी थी उसकी बीवी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Oct 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
जिंदगी में कैसे-कैसे मोड़ आते हैं और आ सकते हैं, इस बात का अंदाजा भी लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन
अब इस शख्स को ही देख लीजिए, उसे क्या पता था कि जेल की यातनाएं झेलने के बाद जब वो घर लौटेगा तो एक और तूफान उसके इंतजार में होगा।
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, जिम्बाब्वे में रहने वाले लॉरेंस मुरोंजा हरारे जेल में तीन महीने बिताने के बाद जब घर लौटे तो उनकी प्यारी बीवी किसी और के दिल की रानी बन चुकी थी।
मौसम का हाल बताते-बताते उल्टी खा गया एंकर
जैसे यह झटका काफी नहीं था। उसकी बीवी नोमातर मासुका ने घर के एक नौकर संग ही शादी रचा ली थी।
इतना ही नहीं उसने अपने बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र पर भी लॉरेंस की जगह अपने नए पति का नाम लिखवाया था। जिससे लॉरेंस अब अपने ही घर में बेगाना बन गया था।
कपड़े उतारकर सड़कों पर क्यों घूमती है ये
विज्ञापन
हालांकि ये पूरा मामला नोमातर की ही वजह से उजागर भी हुआ। दरअसल उसने लॉरेंस से अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अदालत में याचिका दी थी। उसका कहना था कि वो नहीं चाहती कि लॉरेंस उसके पति और उसकी जिंदगी में कोई दखल दे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर लॉरेंस का कहना है कि उसे नहीं पता था कि नोमातर ऐसा करेगी। खुद तो वो दूसरे की हो गई और अब उसके बच्चों को भी उससे छीन लिया है।
जरा इधर भी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।