खाली बोतल सा पिचका सिर, एक घूसे ने किया ये हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस दिन स्कॉट टेयलर शराब पीने के मूड में था। पीने के लिए 42 साल का स्कॉट पास के ही पब में चला गया।
वहां जाकर उसने जरूरत से ज्यादा शराब पी ली थी। वो इतने नशे में था कि उसे किसी चीज का कोई होश्ा नहीं था और वो लगातार पिए जा रहा था।
नशे में धुत स्कॉट को पब के बाउंसर नील हॉचकिस ने बाहर जाने को कहा।
जवान महिला ने बूढ़ा बनने के लिए अपनाया अनोखा तरीका
जब स्कॉट ने वहां जाने से मना कर दिया तब बाउंसर ने उसे गुस्से में जोर का एक घूसा सिर पर दे मारा।
एक ही घूसे में पिचक गया सिर
मिरर के मुताबिक स्कॉट पूरी तरह से नशे में था। उससे जरा भी हिला नहीं जा रहा था। मुक्का पड़ने के बाद बाउंसर ने न सिर्फ स्कॉट को और भी मारा बल्कि घसीटते हुए पब के बाहर तक ले गया और पब के दरवाजे पर छोड़ आया।
शादी के दिन लगा झटका! सुंदर होंठ बने फुटबॉल जैसे
स्कॉट की इस हालत के बारे में जब उसके परिवारवालों को पता चला तो उन्होंने फौरन स्कॉट को अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने स्कॉट की जांच के बाद परिवारवालों को बताया कि घूसा इतना जोरदार तरीके से पड़ा है कि उसके सिर में गढ्ढा बन गया है। इसके स्कॉट के दिमाग को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
इंसान नहीं, कुत्ते को पाने के लिए खर्चे 12 करोड़
पेट से चर्बी निकालकर भरना होगा सिर
डॉक्टरों का कहना है कि स्कॉट का अभी कई बार ऑपरेशन किया जाएगा। उनका कहना है कि उसके पिचके सिर को भरने के लिए स्कॉट के पेट से चर्बी निकालकर सिर में भरना होगा।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने नील नाम के बाउंसर को पकड़ लिया है।
यहां पति-पत्नी बदल सकते हैं अपने पार्टनर
स्कॉट को जानलेवा रूप से मारने और जरूरत से ज्यादा चोट पहुंचाने के आरोप में बाउंसर अभी हिरासत में है।