फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Man shot dead by workmate

सुअर से मिलती थी दोस्त की शक्ल, धोखे में चल गई गोली

Wed, 04 Sep 2013 12:32 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
Man shot dead by workmate

कहते हैं कि इस दुनिया में एक ही शक्ल के दो इंसान होते हैं। या फिर दो लोग ऐसे जरूर होते है जो एक-दूसरे से काफी मिलते हैं लेकिन इस शख्स की शक्ल किसी इंसान से नहीं बल्कि सुअर से मिलती थी। और वो भी इतनी ज्यादा कि उसी के दोस्त ने धोखे में उसकी जान ले ली।

विज्ञापन


क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, जिम्बॉब्वे में 47 वर्षीय शख्स को उसी के दोस्त ने जंगली सुअर समझकर शिकार कर डाला। तकाईवाना मतीमुरा नाम का ये शख्स अपने साथी हैविसन नगरिशी के साथ सैबल रैंच फार्म में ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी नगरिशी को लगा कि फार्म में कोई जंगली सुअर घुस आया है और उसने इसी ख्याल से मतीमुरा पर गोली चला दी। स्थानीय पुलिस ने नगरिशी को गिरफ्तार कर लिया है।

दअअसल हुआ कुछ यूं कि ये दोनों ही फार्म में तैनात थे और उन्हें जंगली सुअरों को वहां आने से रोकना था। तभी उनका उच्च अधिकारी वहां आ गया और मतीमुरा उसके साथ आगे निकल गया। जबकि नगरिशी वहीं खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो अभी कुछ ही दूर गए होंगे तभी नगरिशी को लगा कि फार्म में जंगली सुअर घुस आए हैं और उसने गोली चला दी। ये गोली मतीमुरा को लगी और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने नगरिशी को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में नगरिशी ने कहा कि ये एक चूक है उसे लगा कि वहां जंगली सुअर है और उसने यही सोचकर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed