फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man shoots himself while sleepwalking

नींद में चलते-चलते मार ली खुद को गोली

Mon, 05 Aug 2013 11:08 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
man shoots himself while sleepwalking

नींद में चलने वालों के बारे में आपने कई बार सुना होगा कि फलां शख्स नींद

विज्ञापन
में चलते-चलते दूसरे के घर में चला गया,छत से कूद पड़ा। लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी शख्स ने नींद में खुद को गोली मार ली।


हैरान रह गए न...! लेकिन ये सच है। न्यूहैंपशायर में एक शख्स की नींद तब खुली जब गोली की आवाज आई। और मजे की बात ये कि गोली की आवाज कहीं और से नहीं बल्कि वहीं से आई थी जहां वो खड़ा था। इस शख्स ने नींद में खुद को ही गोली मार ली थी।

इंफॉर्मेशन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, राहत देने वाली बात ये रही कि गोली कहीं और न लगकर घुटने में लगी थी। गोली की आवाज सुनते ही वहां पुलिस पहुंच गई और जल्दी-जल्दी उस शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घुटने में गोली लगने की वजह से व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया जिस समय ये हादसा हुआ व्यक्ति अपने घर पर अकेला था और उसकी बीवी काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उस शख्स का नाम उजागर करने से साफ तौर पर मना कर दिया है और उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने इसे महज एक दुर्घटना ही माना है।

कुछ ऐसा ही मामला साल 2010 में सामने आया था जब कोलाराडो में एक शख्स ने खुद को गोली मार ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed