फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man shoot his daughter in her in law home

बेटी की कोर्ट मैरिज पर बाप ने दिया सरप्राइज गिफ्ट

Sat, 16 Mar 2013 08:11 AM IST
बठिंडा/अमर उजाला ब्यूरो।
बठिंडा/अमर उजाला ब्यूरो। Updated Sat, 16 Mar 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
man shoot his daughter in her in law home
हर बाप शादी के मौके पर अपनी बेटी को तोहफों से लाद देता है। लेकिन बस के
विज्ञापन
कंडेक्टर से शादी करने पर एक बाप अपनी बेटी से इतना खफा हो गया कि उसने बेटी को मौत का तोहफा दे डाला।

ये बाप बेटी के एक कंडक्टर से शादी करने से बहुत नाराज था और उसे लग रहा था कि उसकी इज्जत पर बट्टा लग गया है। इतना ही नहीं बेटी की हत्या को अंजाम देने के बाद पिता ने थाने में जाकर आत्मसर्पण कर दिया। लड़की ने पिछले साल सितंबर में ही चंडीगढ़ में कोर्ट मैरिज की थी।

पुलिस के अनुसार मानसा जिले के गांव खोखर कलां निवासी मिट्ठू सिंह की बेटी जसविंदर कौर ने गत सितंबर में मौड़ मंडी के गांव राजगढ़ कुब्बे के युवक रामपाल से प्रेम विवाह किया था। लड़का दूसरी जाति से संबंधित था और एक मिनी बस में कंडक्टर था। इसलिए जसविंदर के परिजन इस शादी से नाराज थे।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर  शुक्रवार को मिट्ठू सिंह अपनी 12 बोर की बंदूक लेकर बेटी की ससुराल गांव राजगढ़ पहुंच गया। घर आने से पहले उसने बेटी से कहा कि सरप्राइज गिफ्ट ला रहा हूं। घर में दाखिल होते ही मिट्ठू सिंह ने बेटी को गोली मार दी। जसविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी ने थाने में जाकर आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डी अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में आते-जाते हुआ था प्रेम
पुलिस के अनुसार जसविंदर कौर मानसा के एसएसडी कालजे में पढ़ती थी और रोज अपने गांव खोखर कलां से मिनी बस से जाती थी। इस दौरान मिनी बस के कंडेक्टर रामपाल के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद दोनों ने एक चंडीगढ़ जाकर कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed