{"_id":"561b62ae-dcb7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"man-sets-record-pulling-airbus-using-rope-and-his-teeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांतों से खींचा हवाई जहाज","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दांतों से खींचा हवाई जहाज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
आपने पायलट तो कई देखे होंगे लेकिन ऐसा पायलट आजतक नहीं देखा होगा। जीसोल्ट सिंका एक ऐसे पायलट हैं जिन्होंने अपने दांत से एयरबस खींचने का कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन
इसी के साथ उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। 50 टन के एयर बस ए 320 को दांत और रस्सी से खींचने वाले वो पहले शख्स बन गए हैं।
देखें वीडियोः
विज्ञापन
मिरर न्यूज की खबर के मुताबिक, सिंका को उनके करीबी पोपे नाम से भी जानते हैं। एयरबस को 39.2 मीटर खींचने में उन्होंने सिर्फ 52 सेकंड का समय लिया। सिंका इससे पहले भी ऐसे कई करतब दिखा चुके हैं। बीते समय में भारी ट्रक, फायर इंजन और ट्रेन को खींचकर भी वो लोगों को आश्चर्यचकित कर चुके हैं।
विज्ञापन