फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man set artificial accident and death to married again

बीवी से हो गया बोर तो रच डाली खतरनाक साजिश

Fri, 01 Mar 2013 10:02 AM IST
बूंदी।
बूंदी। Updated Fri, 01 Mar 2013 10:02 AM IST
विज्ञापन
man set artificial accident and death to married again

शादी सात जन्म का बंधन होता है। लेकिन राजस्थान के एक आदमी को एक ही जन्म में बीवी का साथ इतना भारी लगने लगा कि उसने बीवी से छुटकारा पाने के लिए खतरनाक स्वांग रच डाला। दूसरी शादी के चस्के में इस शातिर युवक ने फिल्मी अंदाज में अपनी ही मौत का स्वांग रचा और लोग उसे मरा मान भी बैठे। लेकिन शातिरपन आखिर खुल गया और युवक की दूसरी दुल्हन बनी लड़की पुलिस के कब्जे में आ गई।

विज्ञापन


कोटा के इस युवक ने बीवी को धोखा देकर मरने की खबर फैलाई और दूसरी शादी की। पुलिस ने इस मामले में युवती को हिरासत में ले लिया है और आरोपी महेन्द्र फरार है।
विज्ञापन


कोटा के एसीपी एन एल पवन ने बताया कि अजेता गांव का निवासी महेंद्र रागर बीते शनिवार से लापता था। उसकी कार के व्हील पर खून लगा हुआ मिला था जबकि उसके जूते वहां से कुछ दूरी पर मिले। उन्होंने बताया कि जब मामले की जांच की गई तो कॉल डिटेल को खंगालने के बाद यह बात सामने आई कि रागर ने अपनी मौत की एक झूठी कहानी गढ़ी और बियावर जिले की एक लड़की से शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जब पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि महेंद्र ने उसे फोन पर बताया था कि वह जल्द ही गुजरात में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिलने वाली है और उसने अपनी पहली पत्नी से छुटकारा पाने के लिए अपनी मौत का झूठी कहानी गढ़ी है।


युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि रागर ने उसे दो महीने तक अपना मोबाइल फोन बंद रखने को कहा था ताकि वह अपनी नई नौकरी में घुल मिल सके। इस मामले में पुलिस महेंद्र की तलाश के लिए उसके मोबाइल फोन को ट्रेस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में युवती को हिरासत में ले लिया है। वहीं रागर का परिवार कहर रहा है कि उनके बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed