फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man saved python from getting burnt

छह फुट का अजगर जब बन गया इंसान का बच्चा!

Fri, 04 Apr 2014 08:25 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
man saved python from getting burnt

लोग पालतू जानवर के तौर पर कुत्ते, बिल्ली, तोते और खरगोश को पालते हैं। लेकिन ये कहानी बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन


आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि एक महिला ने अजगर को ही अपना पालतू जानवर बना रखा था। इस महिला का घर दो मंजिला था और पूरे घर में वो अपने अजगर के साथ ही रहती थी।

हांलाकि ये महिला अपने अजगर को एक खास तरह के बॉक्स में ही रखती थी। पर एक दिन उसके घर में आग लग गई।

बुलाई गई फायर पुलिस

man saved python from getting burnt

घर में आग लगते ही महिला ने फायर पुलिस को बताया। महिला के फोन लगाते ही फायर पुलिस वहां फौरन पहुंच गई।

जलते घर से पुलिस ने उस महिला को तो बचा लिया लेकिन जब उन्हें उसी घर में एक अजगर के होने का पता चला तो वो दंग रह गए।

महिला ने अपने पालतू अजगर को बचाने की पुलिस से गुजारिश की।

महिला का कहना था कि उसका अजगर घर में जलकर मर जाएगा अगर उसे किसी ने नहीं बचाया। लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी अंदर जाकर अजगर को बचाने की हिमाकत न कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

...लेकिन हुआ कुछ गजब

man saved python from getting burnt

उनमें से एक पुलिस कर्मी ने अंदर जाकर अजगर को बचाने के लिए कहा। ऐसा कहने के बाद वो अंदर घुस गया।

थोड़ी देर बाद जब वो बाहर नहीं आया तो लोगों को लगा कि या तो वो अंदर जल गया है या फिर उसे अंदर अजगर निगल गया है।

लेकिन थोड़ी देर बाद ही वो छह फुट के अजगर को अपने गोद में लेकर बाहर आया।

बाहर आने पर लोगों देखकर दंग रह गए कि कैसे अजगर बिल्कुल शांत होकर उसके गोद में लदा हुआ है और वो पुलिस कर्मी उसे किसी नन्हें बच्चे की तरह संभाले हुए ही।

विज्ञापन

पहले भी कर चुका है ये काम

man saved python from getting burnt
बचाने वाले ने बताया कि एक बार उसने हाई स्कूल में पढ़ने के दौरान भी एक अजगर को बचाया था। इसलिए उसे इस बात का आइडिया था कि अजगर को मुसीबत से कैसे बाहर निकालना चाहिए।

उसका कहना था कि जब वो जलते घर में पहुंचा था तो अजगर एक बड़े से बॉक्स में गुमसुम बैठा था। उसके आस पास धुंआ उठ रहा था।

ये क्या! चल रहा था पीरियड पेन, लेकिन हो गया बच्चा


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed