{"_id":"6e09a9de414c551ac0c3398a0ccc989c","slug":"man-saved-dog-before-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूब रहे थे दोनों पर बीवी को छोड़ कुत्ते को बचाया","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
डूब रहे थे दोनों पर बीवी को छोड़ कुत्ते को बचाया
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 07:36 AM IST
विज्ञापन
हर इंसान की प्राथमिकता अलग होती है। कोई परिवार को ऊपर रखता है तो कोई कारोबार को। लेकिन यहां तो एक शख्स ने सबको हैरत में ही डाल दिया।
विज्ञापन
जनाब ने कुत्ते को बचाने के लिए बीवी को मरने के लिए छोड़ दिया। हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के एक जोड़े ग्राहम और शेरिल एनले मेडागास्कर की तीन महीने की शीपिंग ट्रिप पर थे। तभी उनके साथ एक हादसा हो गया और उनकी नाव पलट गई और वो डूबने लगे।
विज्ञापन
हालांकि ग्राहम एनले दक्षिण अफ्रीका के नेशनल सी रेस्क्यू में रह चुके थे और ऐसी परिस्थितियों से निपटना जानते थे। लेकिन बजाय इसके कि वो पहले अपनी पत्नी शेरिल को बचाते उन्होंने अपने नौ साल के कुत्ते को बचाने का फैसला किया।
विज्ञापन
हालांकि इस दुर्घटना से सभी सकुशल बस निकले लेकिन ग्राहम का अपने जानवरों के लिए ये प्यार वाकई हैरान करने वाला है। जबकि ग्राहम का कहना है कि उन्होंने सबकुछ परिस्थिति को ध्यान में रखकर किया।