फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man sad to became father of baby child and sad

क्या हुआ जो दरिया में जा कूदा 'बेटी का बाप'

Tue, 22 Jan 2013 11:20 AM IST
निघासन (लखीमपुर)।
निघासन (लखीमपुर)। Updated Tue, 22 Jan 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
man sad to became father of baby child and sad
शादी के बाद बाप बनना किसी भी व्यक्ति के लिए गर्व और खुशी का मौका होता है। लेकिन अपनी दकियानूसी सोच के चलते एक व्यक्ति बाप बनने के बाद दरिया में जा कूदा। पति के दरिया में कूदने से ग्लानि से भर उठी उसने भी दरिया में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई।
विज्ञापन


सभ्य समाज को सोचने पर विवश करने वाली यह घटना निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम पढुआ में हुई। खीरी इलाके के ग्राम श्यामलालपुरवा निवासी 28 वर्षीय सुनील का विवाह करीब पांच साल पहले पढुआ निवासी सुकई गौतम की 26 साल की बेटी पूनम के साथ हुआ था। पिछले साल रक्षाबंधन पर अपनी तीन साल की बेटी सुनीता को लेकर मायके आई पूनम ससुराल नहीं लौटी तो करीब दो महीने पहले सुनील भी पढुआ आ गया और यहीं रहने लगा।
विज्ञापन


परिजनों और गांव वालों ने बताया कि पहली लड़की पैदा होने से ही सुनील खुश नहीं था। वह हर हाल में बेटा चाहता था। छह दिन पहले उसके घर में फिर एक कन्या पैदा हुई। इससे सुनील पत्नी पर नाराज रहने लगा। सोमवार को बच्चे की छठी थी। घर के लोग हंसी-खुशी छठी की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुरानी सोच का सुनील भीतर ही भीतर गुस्से में जला-भुना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच घर में कोई बात हुई तो सुनील पत्नी पर बरस पड़ा और जान देने की धमकी देता हुआ गांव के निकट बह रही नदी (शारदा नहर) की ओर भागा। उसके पीछे पत्नी पूनम और अन्य लोग भी गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी के करीब पहुंचते ही सुनील ने उसमें छलांग लगा दी। पीछे से पूनम भी बिना कुछ सोचे समझे नदी में कूद गई। परिवार वालों ने दोनों की काफी देर तक तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। देर शाम तक गांव के लोग पानी में उन्हें खोज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed