{"_id":"86d5a9d4-cc47-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"man-s-drunken-night-ends-with-a-10ft-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय रे नशा! एक रात अजगर के साथ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हाय रे नशा! एक रात अजगर के साथ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 03 Jun 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
नशे की लत इंसान का सब कुछ बर्बाद कर देती है। ये आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि कोई नशेड़ी नशे की हालत में अजगर खरीदे और उसी के साथ सो जाए।
विज्ञापन
जी हां, यह किस्सा नहीं हकीकत है। ड्वैन मैथ्यूज यह कारनामा करने वाले निराले इंसान है। हर रोज की तरह उस दिन भी वो नशे की हालत में घर लौट रहा था। रास्ते में उसे न जाने क्या सूझी कि उसने एक अफ्रीकी रॉक पायथन खरीद लिया।
विज्ञापन
शॉकिंग टाइम्स की खबर के मुताबिक, घर लौटा और बिस्तर पर सो गया। न अपना कोई होश और न ही अजगर की कोई चिंता। सुबह जब उसकी नींद खुली तो अजगर उसी के बगल में था। उसे देखते ही मैथ्यूज के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारी स्थिति संभाली।