फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man reunited with lost purse after 35 years

35 साल का सफर और मालिक तक पहुंचा बटुआ

Thu, 11 Apr 2013 11:11 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 11 Apr 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
man reunited with lost purse after 35 years

कुछ ऐसे किस्से तो सुने होंगे कि कई सालों तक भटकने के बाद चिट्ठी मालिक तक पहुंच गई। लेकिन बटुए के बारे में ऐसा कभी नहीं होता। ये जिसके हाथ लग जाए वो पैसा निकाल बटुआ फैंक देता है।

विज्ञापन


लेकिन एक बटुआ रुपए पैसे समेत अपने मालिक तक पहुंचा वो भी 35 साल बाद। 1978 में रिचर्ड लेन का बटुआ गायब हो गया था। रिचर्ड को लगा कि बटुआ शायद कभी न मिल पाए।
विज्ञापन


लेकिन 35 साल बाद रिचर्ड को अचंभा हुआ जब दो युवक उसका पता पूछते हुए आए। उन्होंने कहा कि वो सेंट लेविस के स्पोर्ट्स सेंटर की मरम्मत का काम कर रहे थे और दीवार के बीच उन्हे ये बटुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन युवकों का नाम नोए और रिचर्ड थांपसन है। इन्होंने बताया कि ये दोनों खुदाई के काम में लगे थे कि दीवार के भीतर एक बटुआ दबा मिला। बटुए को झाड़ने के बाद इसमे कुछ रुपए और मालिक के कुछ कागजात थे।


इन्ही कागजात के बल पर नोए और रिचर्ड रिचर्ड लेन तक पहुंचे और बटुआ उन्हें सपुर्द कर दिया।

रिचर्ड लेन ने कहा कि जब बटुआ खोया तो उन्हें यकीन हो गया था कि वो अब नहीं मिलेगा। उन्हें लगा कि किसी ने बटुए में रखे 10-15 डॉलर निकाल कर उसे फेंक दिया होगा। लेकिन रिचर्ड को इस बात का अंदाज नहीं था कि बटुआ केवल मिसप्लेस हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed