फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man proposes in bikini

अरे गजब! ब्वॉयफ्रेंड ने पहनी बिकनी और पहुंच गया प्रपोज करने

Wed, 21 May 2014 10:37 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
man proposes in bikini

वो दोनों लवर्स एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। अब वो अपने रिश्ते को शादी में तब्दील करना चाहते थे।

विज्ञापन


ईचाइनासिटीज
की खबर के अनुसार इसके लिए ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को पहले पहल किसी आम लड़के की तरह शादी के लिए प्रपोज भी किया।

लेकिन हैरत की बात ये है कि लड़की ने लड़के को चाहने के बावजूद भी उसका प्रपोजल ठुकरा दिया। लड़की का कहना था कि वो उसे किसी अनोखे तरह से प्रपोज करेगा तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


बिकनी में करो प्रपोज

man proposes in bikini

ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड से ही पूछा कि उसे किस अनोखे ढ़ंग से खुद को प्रपोज करवाना पसंद है।

जवाब में लड़की ने कहा कि लड़के को बिकनी पहन कर उसे प्रपोज करने आना होगा, तभी वो उसे जीवनसाथी बनाने के लिए हां कहेगी।

फिर क्या था, गर्लफ्रेंड से इतना प्यार था इस लड़के को मजाक में कही गई बात को वो सच समझ बैठा और असली में लड़की के फेवरेट कलर की पिंक बिकनी पहनकर उसे प्रपोज करने पहुंच गया।

सड़क में बन गया सीन

man proposes in bikini

चीन के डॉगगुवान में रहने वाले लियान चीन की सड़कों पर ही बिकनी पहने और हाथों में गुलदस्‍ता लेकर अपनी गर्लफ्रेंड लायो के पास पहुंचे।

अपने दो साल के ब्वॉयफ्रेंड को इस हाल में देखकर लायो का प्यार लियान के लिए और भी ज्यादा बढ़ गया।

उसने फौरन ही उसे शादी के लिए हां कर दी और अब जल्द ही वो शादी के बंधन मे बंध जाएंगे।

नामी रेस्टोरेंट के बर्गर में मिला मारीजुआना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed