{"_id":"2f94ef60446990e60b6d92461d4e90c5","slug":"man-pretending-to-be-blind-falls-into-a-ditch-and-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का प्यार पाने के लिए बना अंधा पर मिली मौत","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
लोगों का प्यार पाने के लिए बना अंधा पर मिली मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 01 Oct 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
इस बात से शायद ही कोई इनकार कर पाए कि उसे लोगों का सानिध्य और सहानुभूति पसंद नहीं। हर कोई अपनी ओर से पूरी कोशिश करता है कि लोग उसे प्यार करें। लेकिन प्यार पाने के लिए शायद ही किसी ने ऐसी कीमत चुकाई होगी।
विज्ञापन
क्रेजी न्यूज 24 की खबर के अनुसार, जियोफरी हेवुड एक 65 साल का बैचलर था। उसकी जिंदगी में केवल उसकी मां ही थी। लेकिन उनकी मौत के बाद वो साया भी उससे छूट गया।
विज्ञापन
मां के मरने के बाद से उसका अकेलापन और बढ़ गया। लेकिन लोगों से प्यार पाने के लिए उसने एक बड़ा ही अजीबागरीब रास्ता चुना और अंधा बन गया।
उसे लगा कि लोग उसे अंधा मानकर उससे सहानुभूति दिखाएंगे और प्यार करेंगे। काफी हद तक उसका सोचना सही भी था लेकिन एक दिन इसी धोखे के अंधेपन ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
वो शाम के समय टहलने निकला और एक गड्ढे में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।