{"_id":"c7bcb718-ed3e-11e2-a2fa-001e671f54a0","slug":"man-prepares-to-live-like-a-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा-खासा इंसान 35 दिन से बन गया है कुत्ता","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अच्छा-खासा इंसान 35 दिन से बन गया है कुत्ता
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Jul 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा दोस्त होता है और कई तो ऐसे भी होते हैं जो अपने कुत्ते को अपने बेटे से भी ज्यादा प्यार करते हैं। लेकिन इन जनाब के प्यार का अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते।
विज्ञापन
जानवरों से प्यार का आलम ये कि जनाब खुद ही कुत्ता बन बैठे हैं। एक चैरिटी के लिए ये महाशय 35 दिनों से कुत्ते की तरह जिंदगी बिता रहे हैं। सीन ली वेगन एक दिन में केवल एक घंटे के लिए ही पिंजड़े से बाहर निकलते हैं और बाकी समय कुत्ते की तरह पिंजड़े में पड़े रहते हैं।
विज्ञापन
इंफॉर्मेशन नाइजीरिया के अनुसार, एक घंटे के समय में वो केवल दैनिक क्रियाओं के लिए बाहर निकलते हैं। एक वार्डन उनकी गर्दन में पट्टा बांधकर उन्हें पिंजड़े के बाहर लेकर जाती है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि वेगन कोई पागल हें तो आप गलत हैं।
विज्ञापन
दरअसल वेगन एक वेब डिजाइनर हैं। उनके मुताबिक, जब उन्होंने लोगों को इस विचार के बारे में बताया तो लोगों ने उन्हें पागल समझा।
कुत्ते जैसी जिंदगी बिताने के लिए वेगन पूरी तरह से कुत्तों जैसी ही हरकत करते हैं। वो कुत्तों जैसा ही खाते हैं और कुत्तों की ही तरह एक कंबल पर सोते हैं।