फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man posed as harry style to get young girls' porn video

बैंड के नाम पर बच्चों के पोर्न बनाता था वो..

Mon, 03 Jun 2013 11:14 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Jun 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
man posed as harry style to get young girls' porn video

बॉलीवुड, हॉलीवुड और मशहूर बैंड कलाकारों के प्रति लोगों की दीवानगी जग-जाहिर है लेकिन क्या कोई इसका इस हद तक नजायज फायदा उठा सकता है। सोच कर भी रूह कांप उठती है...!

विज्ञापन


कनेटकट में एक 45 वर्षीय व्यक्ति खुद को हैरी स्टाइल्स फेम वन डायरेक्शन बैंड का मेंबर बताकर नन्हीं बच्चियों से अश्लील वीडियो मंगाता था। स्काइप और दूसरी लाइव वीडियो चैट साइट की मदद से वो इन बच्चियों से संपर्क करता था और उनसे सेक्स एक्ट दिखाने को कहता था।
विज्ञापन

 
डेली मेल की खबर के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद जॉन ईस्टमैन पर बच्चों के पॉर्न वीडियो बनाने और उनका शोषण करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान जॉन का जो कंप्यूटर हासिल किया है उसमें बच्चों की पॉर्नोंग्राफी से जुड़ी करीब 500 से ज्यादा तस्वीरें हैं। इसके अलावा ढेरों वीडियो भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्चर्य की बात है कि जिन बच्चियों की पोर्न वीडियो बनाई गई है, उनमें से कई की उम्र पांच साल है। धोखा देने के लिए वो खुद को वन डायरेक्शन बैंड का सदस्य बताता था और इसी धोखे में बच्चियां उसके चक्कर में फंस जाती थीं।

पकड़े जाने के बाद जॉन ने एक बयान में कहा कि मैं चाहता था कि लड़कियां मुझे अपना सबकुछ दिखाएं। वो कुछ सेक्स से जुड़ी चीजें करें। इसके बदले वो कभी-कभी उन लड़कियों को कुछ स्टेज शोज के टिकट दे दिया करता था।


हालांकि इससे पहले भी जॉन रेप के आरोप में 10 साल की सजा काट चुका है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और जानने की कोशिश कर रही है कि इसके तार और कहां-कहां जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed