फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man 'poisoned woman's shoes in attempt to kill colleague he 'stalked'

जब सहकर्मी बन गई उसकी घटिया हरकत की शिकार

Sat, 30 Mar 2013 04:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 30 Mar 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
man 'poisoned woman's shoes in attempt to kill colleague he 'stalked'
सहकर्मियों के बीच ऑफिस में अक्सर छोटी मोटी नोंक झोंक हो जाती है। लेकिन इस नोंक झोंक से चिढ़कर कोई किसी की जान लेने पर उतारू हो जाए तो क्या कहेंगे।
विज्ञापन


जापान में एक व्यक्ति अपनी महिला सहकर्मी से हुई नोंक झोंक से इतना गुस्सा हो गया कि उसने महिला के जूतों में खतरनाक रसायन लगा दिया।

डेली मेल के अनुसार 40 साल के तात्सूजिरो फुकासावा को पुलिस ने अपनी महिला सहकर्मी के जूतों में खतरनाक रसायर हाइड्रोफ्लोरिक एसिड लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मामला तब प्रकाश में आया जब फुकासावा की महिला सहकर्मी के पैरों में खतरनाक गैंगरीन होने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि जूतों में लगे हाइड्रोफ्लोरिक एसिड के कारण ही महिला के पैरों में गैंगरीन हुआ है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस में शिकायत की। शुरूआती जांच में पता चला कि जूतों में हाइड्रोफ्लोरिक एसिड महिला के ऑफिस में लगाया गया है। महिला ने आशंका जताई कि दिसंबर माह में फुकाशावा से उसकी नोंक झोंक हो गई थी और तभी से फुकाशावा उससे दुश्मनी का भाव रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संदेह के आधार पर फुकाशावा को गिरफ्तार किया। पहले तो फुकाशावा जुर्म से इनकार करता रहा लेकिन आखिरकार उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।

फुकाशावा ने कहा कि दिसंबर की नोंक झोंक के बाद वो बदला लेने की फिराक में था। ऐसे में उसे मौका तब मिला जब उसने एक लेबोरेटरी से हाइड्रोफ्लोरिक एसिड चुराया। उसने मौका देखकर महिला के जूतों में यह रसायन लगा दिया।


मालूम हो हाइड्रोफ्लोरिक एसिड काफी खतरनाक रसायन है और सामान्यतया इसे तेल के शोधन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह स्किन के लिए काफी खतरनाक है। अगर यह स्किन के जरिए रक्त धमनियों में मिल जाए तो व्यक्ति को हार्ट अटैक भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed