{"_id":"37c1b09350e597dca2e547d80f598c1b","slug":"man-played-nude","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट के बाद उतार दिए कपड़े और खेलने लगा खेल","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक्सीडेंट के बाद उतार दिए कपड़े और खेलने लगा खेल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट चाहे जैसा भी हो, इंसान संजीदा हो ही जाता है लेकिन इन जनाब की कहानी और हरकत दोनों ही अविश्वसनीय है।
विज्ञापन
इस प्यार को, क्या नाम दें....
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, फिलाडेल्फिया में विंसेट जे वेड नाम का ये शख्स अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहा था और तभी एक्सीडेंट हो गया।
एक ओर जहां एक्सीडेंट हो जाने पर इंसान थोड़ा सहम जाता है वहीं इस शख्स ने कुछ ऐसा किया जिस पर यकीन करना मुश्किल है।
सुंदर रिपोर्टर ने अपने चेहरे को ऐसा क्यों बना लिया?
इस शख्स ने एक्सीडेंट होने के बाद अपने सारे कपड़े उतार दिए और कार के बाहर आ गया। कुछ देर बाद वो गाड़ी लेकर वहां से जाने के लिए मुड़ा, एक शख्स ने उसे रोक लिया। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
कभी बाघ को पानी में शिकार करते देखा है आपने?
विंसेट पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है और उस पर जुर्माना लगाया गया है। जिस शख्स ने विंसेट को भागने से रोका था, उसने पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी बनाया था।
विज्ञापन
2 साल बाद वो लड़की बन गई मेंढक और फिर...
वीडियो देखने पर पता चलता है कि विसेंट नंगा होकर खुद के साथ ही खेल रहा था। पूरे घटनाक्रम में अच्छी बात ये रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ।