{"_id":"7697ba28-45ae-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"man-picks-up-iron-instead-of-telephone","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ! फोन की बजाय प्रेस कान पर लगाई और... ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
उफ! फोन की बजाय प्रेस कान पर लगाई और...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 14 Dec 2012 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ कई काम करना कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाजा इन महाशय की हालत देखकर आपको हो ही गया होगा। एक साथ कई काम करने के चक्कर में ये दहकती प्रेस से अपना कान जला बैठे। ये जनाब टीवी पर बॉक्सिंग देखते हुए कपड़ों पर प्रेस कर रहे थे। तभी फोन की घंटी बजी और इन्होंने फोन की बजाय प्रेस को ही कान से लगा लिया।
विज्ञापन
पौलेंड के एलबग इलाके में रहने वाले थॉमस पेक्जकाउस्की के साथ ये अजीबोगरीब हादसा हो गया। पेक्जकाउस्की के साथ ये तब हुआ जब वो एक साथ कई कामों में व्यस्त थे। बकौल पेक्जकाउस्की, वो चाहते थे कि वो अपनी पत्नी लीला की तरह एक साथ कई काम कर पाएं।
विज्ञापन
पेक्जकाउस्की ने बताया ' मैं पत्नी को दिखाना चाहता था कि मर्द भी मल्टीटॉस्किंग होते हैं। इसलिए मैं जब कपड़ों पर प्रेस करने गया तो मैंने बीयर की बोतल खोली और टीवी खोल कर बॉक्सिंग चैनल लगा लिया'। पेक्जकाउस्की ने कहा कि उनका ध्यान बीयर और बॉक्सिंग में था और इसी दौरान फोन की घंटी बजी। उन्होंने बगैर ध्यान दिए कि उनके हाथ में फोन नहीं प्रेस है, प्रेस को कान से लगा लिया।
विज्ञापन
तुरंत ही पेक्जकाउस्की को अपनी गलती का अहसास हुआ और वो दर्द से कराहते हुए बाथरूम की तरफ भागे ताकि ठंडे पानी को कान पर डाल सके। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रेस से पेक्जकाउस्की का कान और गाल की काफी त्वचा बुरी तरह जल गई। डॉक्टरों ने कहा है कि पेक्जकाउस्की के कान पर गहरे जख्म हैं और इससे निजात पाने में कई महीने लग सकते हैं।
दूसरी तरफ पेक्जकाउस्की ने मल्टीटॉस्किंग से तौबा करते हुए मान लिया है कि वो एक साथ कई काम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आगे से वो कभी भी हरफनमौला बनने की कोशिश नहीं करेंगे।