फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man love burger as his death mourner take burger

इतना स्वाद, मौत के बाद भी दिल मांगे मोर

Thu, 31 Jan 2013 11:15 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 31 Jan 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
man love burger as his death mourner take burger

कुछ लोग खाने पीने के शौकीन होते हैं। खाने के लिए जीते हैं और खाते खाते मर जाते हैं। कुछ लोग मरने से पहले अपनी मनपसंद चीज खाने की ख्वाहिश तक करते हैं। लेकिन बर्गर का एक दीवाना ऐसा भी मिला जो मरने के बाद भी बर्गर साथ लेकर गया।

विज्ञापन


burgar












अमेरिकी प्रांत पेनसिलवेनिया में 88 साल के मिस्टर डेविड कैम का जनाजा निकला तो हर गमजदा के हाथ में एक पैक बर्गर था। दरअसल बर्गन के शौकीन कैम की ख्वाहिश थी कि जब उनकी मौत हो तो बर्गर उनके साथ दफनाया जाए। परिजनों ने डैम की भावनाओं को सिर आंखों पर रखा। यही नहीं कैम की शवयात्रा में शामिल हर शख्स ने अंतिम क्रिया पर जाने से पहले जूनियर बर्गर का पैकेट हाथ में ले रखा था। कैम की शवयात्रा बर्गर किंग रेस्टोरेंट के बीच से निकाली गई और बाहर निकलते समय हर शख्स ने बर्गर लिया।
विज्ञापन


burger1















Metro.co.uk के अनुसार कब्रिस्तान में कैम के ताबूत पर बर्गर का पैकेट रखने के बाद ही उन्हें दफनाया गया। ऐसे में मौजूद हर व्यक्ति के हाथ में जूनियर बर्गर का एक पैकेट था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैम की बेटी मिस फेल के मुताबिक उनके पिता डाइबिटीज होने के बावजूद बर्गर के जबरदस्त शौकीन थे। दिल के मरीज थे और उनके सीने में पेसमेकर फिट था। मना करने के बावजूद वो बर्गर खाते रहते थे। उनका कहना था कि वो जानते हैं कि वो लंबे समय तक नहीं जिएंगे इसीलिए दिल की इच्छा पूरी करते हैं।


पेनसिलवेनिया बर्गर किंग की मैनेजर मार्गरेट हैस का कहना है कि मिस्टर कैम बर्गर के दीवाने थे और इसी रेस्टोरेंट में अपना पसंदीदा जूनियर बर्गर खाने आया करते थे। बर्गर किंग रेस्टोरेंट ने कैम की शवयात्रा में शामिल हर शख्स को जूनियर बर्गर उपलब्ध कराया। हैस ने कहा कि यह जानकर वो भावुक हो जाते हैं कि कैम ताउम्र और यहां तक कि अपने अंतिम समय में भी एक अच्छे कस्टमर बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed