{"_id":"6b6d22550fa5c0fe7dad8a0d0e4a1e7f","slug":"man-lost-in-andes-for-four-months-found-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"man vs wild: चार महीने चूहे खाकर भरा पेट","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
man vs wild: चार महीने चूहे खाकर भरा पेट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
टीवी पर आपने बहुत से ऐसे कार्यक्रम देखे होंगे जिनमें विपरीत परिस्थितियों में गुजर-बसर करने के तरीके बताए जाते हैं। लेकिन इस शख्स ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिस पर यकीन कर पाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
मिरर की खबर के अनुसार, एंडीज पर्वतों के बीच खो जाने वाले इस शख्स ने चार महीने चुहे खाकर जिंदगी बिताई है। 58 साल के रॉल फर्नांडो गोमेज सर्कुनेगुई को खोजने वाली बचाव टीम को भी ये भरोसा नहीं हो पा रहा है कि वो आखिर जिंदा कैसे है।
विज्ञापन
हालांकि इस वजह से उनका वजन काफी कम हो गया है लेकिन उनका परिवार इस बात से ही बहुत खुश है कि वो जिंदा है। दरअसल रॉल इस खतरनाक पर्वत को पार करने के लिए अपनी 200सीसी की बाइक पर सवार हो मई में निकले थे।
विज्ञापन
लेकिन रास्ते में ही उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया और वो रास्ता खो गए। वैसे तो उनके परिवार वालों ने उनकी सूचना पुलिस को भी दे दी थी लेकिन खराब मौसम और सामान्य से 20 डिग्री तापमान नीचे होने की वजह से बचाव कार्य बीच में ही रोकना पड़ गया।
अब जबकि रॉल को बचा लिया गया है तो उनके परिवार वालों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि वो आगे से ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे। लेकिन परिवार समेत डॉक्टर भी हैरत में हैं कि कोई शख्स चार महीने तक चूहे खाकर जिंदा कैसे रह सकता है।