फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man lost 181 kilos for his girlfriend

लड़की को पाने के लिए घटा लिए 181 किलो!

Wed, 30 Apr 2014 02:08 PM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
man lost 181 kilos for his girlfriend

वो फिल्मों में दिखने वाले अमीर शहजादों की जिंदगी जीता था। जम के खाना, लेट नाइट पार्टी करना, शराब पीते रहना और सब पर अपना गुस्सा निकालना जैसे उसकी आदत थी।

विज्ञापन


एक वक्त ऐसा भी आया जब वो ड्रग ऐडिक्ट हो गया। वो बस किसी की नहीं सुनता था और अपनी ही जानलेवा जिंदगी में रमे रहता था।

एक दिन वो अपनी इसी हालत में एक गेम ऐप को चला रहा था। गेम ऐप ड्रा समथिंग में कुछ काम करते हुए उसकी मुलाकात ऑनलाइन ही एक लड़की से हुई।

ब्रायन फ्लैमिंग की मुलाकात इस्थम नाम की लड़की से ऑनलाइन ही हुई। धीरे-धीरे उनमें बातें बढ़ी और प्यार हो गया।

प्रोत्साहित करना किया शुरू

man lost 181 kilos for his girlfriend

उसकी बाद ब्रायन ने इस्‍थम को अपनी फोटो भेजी और उसे बताया कि वो कितना मोटा है।

लेकिन सच्चा प्यार इसे ही कहते हैं। उसके मोटापे से उससे भागने के बजाय लड़की ने लड़के को पतला होने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू किया।

ये सबकुछ करना उसके लिए एक बड़ा चैलेंज जैसा था। लेकिन अपनी प्रमिका के लगातार सपोर्ट से लड़के ने न सिर्फ ड्रग्स और नशे जैसी गंदी आदतों से हाय-तौबा कर ली बल्कि अपना वजन भी भयंकर तरह से कम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब है गर्लफ्रेंड के साथ

man lost 181 kilos for his girlfriend

गजब की बात तो ये है कि दोनों ऑनलाइन मिलने के बाद सबसे पहले एक साल बाद सीधे आइफिल टॉवर पर मिले।

एक साल बाद का ब्रायन एक साल पहले वाले ब्रायन से बिल्कुल अलग था। अब वो आम आदमी की तरह फिट और स्मार्ट था।

दोनों प्रेमी-प्रेमिका अब साथ रहते हैं। ये भी बड़ी अच्छी बात है कि अब लड़का इतना ‌फिटनेस फ्रीक हो गया है कि अब वो मैराथन में भी हिस्सा लेता है।

महिला जज ऑफिस में न्यूड होकर करती थी एक्सरसाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed