{"_id":"0be3e3c790cba4b121ddfef7214e7747","slug":"man-lives-with-his-mum-s-corpse-for-10yrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल से मां-बाप की लाश के साथ रह रहा था ये बेटा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
10 साल से मां-बाप की लाश के साथ रह रहा था ये बेटा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 19 Jan 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं मां-बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत और मजबूत होता है लेकिन इस बेटे की कहानी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, ये शख्स 10 साल से अपनी मां की लाश के साथ रह रहा है। इस शख्स ने अपनी मां की लाश को किचन टेबल पर एक प्लास्टिक बैग में लपेटकर रख रखा है।
मिलिए, दुनिया की सबसे बदसूरत औरत से
लाश बुरी तरह से गल चुकी है और अब केवल अस्थियां ही बची हैं। इस शव पैरों में चप्पल भी है। क्लाउडियो अल्फेरी नाम के इस 58 वर्षीय शख्स के ब्यूनस आयर्स स्थित अपार्टमेंट में ये देखकर पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन
दरअसल, इस मामले का पता तब चला जब पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अल्फेरी के अपार्टमेंट से काफी गंदी बदबू आती है।
हैरतअंगेज! इन्होंने घुटने में छिपा रखी थीं सोने की सुइयां
विज्ञापन
जब पुलिस वहां पहुंची तो लाश देखकर दंग रह गई। पड़ोसियों ने लाश की शिनाख्त करते हुए बताया कि ये अल्फेरी की मां हैं। जिन्हें उन्होंने अंतिम बार करीब दस साल पहले देखा था। लोगों ने अल्फेरी से जब भी उनके बारे में पूछा उसने ऐसे ही जवाब दिया कि मानो वो जिन्दा हों।
अरे ये क्या! पैर की उंगली काटकर ये कहां जोड़ दिया
पुलिस को वहां एक और लाश मिली जो अल्फेरी के पिता की थी। फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि दोनों की मौत स्वाभाविक हुई है। पर एक ओर जहां मां को मरे 10 साल हो चुके हैं वहीं पिता की मौत महज 30 दिन पहले ही हुई है।