फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man killed his wife and asked tv station to post it on facebook

'मैने बीवी को मार डाला है, फेसबुक पर पोस्ट कर दो'

Wed, 17 Apr 2013 12:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 17 Apr 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
man killed his wife and asked tv station to post it on facebook

कोई अपनी पत्नी की हत्या कर दे और फेसबुक पर ही हत्या की जानकारी देना चाहे तो उसे क्या कहेंगे। 'सनकी हत्यारा', जी हां, वाशिंगटन में लोग टोनी बैरेट को कुछ ऐसे ही नाम से पुकार रहे हैं।

विज्ञापन


हफपोस्ट के मुताबिक टोनी बैरेट ने एक होटल में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार होने की बजाय टीवी स्टेशन को फोन किया।

टोनी ने टीवी स्टेशन के स्टाफ से कहा कि उसने अपनी हत्या की हत्या कर दी है। चूंकि उसका कोई अपना फेसबुक  वॉल नहीं है इसीलिए वो चाहता है कि स्टाफ ये जानकारी अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर दे।
विज्ञापन


स्टाफ से सूचना मिलते ही पुलिस टोनी को खोजने निकल पड़ी। टकोमा शहर से तीन मील दूर टोनी पकड़ा गया। वो भागने की तैयारी में था।

पूछताछ में टोनी ने स्वीकार किया कि उसने सारा की हत्या कर दी है। टोनी की निशानदेही पर टकोमा के एक थ्री स्टार होटल के कमरे से सारा की क्षत विक्षत लाश बरामद हुई। टोनी की मानसिक स्थिति का जायजा लेने के लिए उसे मानसिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर टोनी ने सारा को क्यों मारा? वो हत्या की जानकारी फेसबुक पर क्यों देना चाहता था? इन सवालों पर टोनी ने कहा कि सारा उसे छोड़ना चाहती थी। उसे दूर होने से रोकने का एक ही उपाय था, उसे मार दिया जाए।


रही बात फेसबुक वॉल की, टोनी ने कहा कि सारा फेसबुक पर काफी समय बिताती थी। इसीलिए टोनी चाहता था कि सारा की मौत की खबर उसके फेसबुक दोस्तों को मिल जाए।

टकोमा अदालत से इस बात के सबूत मिले हैं कि सारा टोनी से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के आधार पर तलाक चाहती थी। उसने 2012 में टोनी से पुलिस सुरक्षा के लिए मांग भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed