फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Man Jumps to His Death

गर्लफ्रेंड की शॉपिंग से परेशान, मॉल में जान दी

Tue, 10 Dec 2013 01:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Dec 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
Man Jumps to His Death

आपने ये तो सुना होगा कि औरतों को खरीदारी से खासा लगाव होता है, लेकिन इस लड़की की ये आदत उसके ब्वॉयफ्रेंड पर काफी भारी पड़ी और उसने अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दोनों गए तो थे खरदारी करने और मस्ती करने लेकिन ये मस्ती लड़के की मौत के साथ ही मातम में बदल गई।

पढ़िए, उन औरतों के बारे में जो अब बन चुकी हैं मर्द

अफ्रीका न्यूज पोस्ट की खबर के अनुसार, दरअसल ये लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की खरीदारी से इतना तंग हो गया था कि उसने मॉल की इमारत से कूदकर अपनी जान ही दे दी।
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड की जिद
चीन के जियांग्सु प्रांत की ये घटना मॉल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। ताओ हासिओ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर आया हुआ था।

बीयर कैन का कमाल, पेट में उगा एक और पेट!

दोनों करीब चार-पांच घंटे से मॉल में घूम रहे थे और गर्लफ्रेंड खरीदारी पर खरीदारी की जा रही थ। अंत में जब ताओ से नहीं रहा गया तो उसने उसे घर चलने को कहा लेकिन वो इतनी खरीदारी के बावजूद मानी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी?
मॉल में मौजूद एक शख्स ने बताया कि उसने उनकी बातें सुनी थीं। लड़का कह रहा था कि उन्होंने पहले ही काफी खरीदारी कर ली है। अब उन्हें घर चलना चाहिए लेकिन लड़की मानने का नाम नहीं ले रही थी।

उसका कहना था कि वो एक दुकान पर जाएगी, जहां जूतों पर स्पेशल ऑफर चल रहा है। जबकि लड़का उसे बार-बार घर चलने के लिए कह रहा था।

शुरू हो गई लड़ाई
एक ओर जहां लड़की दुकान जाना चाहती थी वहीं लड़का घर चलने को बोल रहा था और कुछ समय बाद ही दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई और लड़की ने चीखना शुरू कर दिया।

आश्चर्य! चिड़ियाघर में दो नर जानवरों ने किया सेक्स

वो बार-बार लड़के को दोष दे रही थी वो उसे दुखी कर रहा है और उसका क्रिसमस खराब कर देना चाहता है।

फिर हो गई मौत
कुछ देर तक दोनों के बीच लड़ाई हुई और उसके बाद लड़के ने सारे बैग जमीन पर रखे और कूद गया।

हालांकि इमरजेंसी सेवा तुरंत आ तो गई लेकिन तब तक ताओ की मौत हो चुकी थी। हालांकि वहां मौजूद सभी लोग काफी सकते में आ गए थे लेकिन प्रशासन ने अपनी ओर से मामले को संभालने की पूरी कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed