फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man jailed for 90 years for fathering six children with his own daughters

इंसान या भेड़िया? छह बेटियों से रेप, बना नातियों का बाप!

Tue, 30 Jul 2013 01:07 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
man jailed for 90 years for fathering six children with his own daughters

ऐसा कहा जाता है कि कलाकार के अंदर ईश्वर का वास होता है, लेकिन इस कलाकार के कारनामे सुनकर आपका माथा चकरा जाएगा।

विज्ञापन


अमेरिका में एक समय हिट म्यूजिक डायरेक्टर रह चुके इस शख्स की कहानी दिल दहलाने वाली है, जिसने अपनी ही बेटियों की जिंदगी बर्बाद कर दी।

हालांकि, दो सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 90 साल की सजा सुनाई है और अभी तीन सुनवाई बाकी हैं। दो सुनवाई में 55 साल के अस्वाद अइंदे को अपनी ही छह बेटियों से बलात्कार करने का दोषी पाया गया है।

डेली मेल की खबर के अनुसार, अइंदे अपनी ही बेटियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था और इसका नतीजा ये हुआ कि आज वो अपनी ही बेटियों से पैदा हुए बच्चों का बाप है।
विज्ञापन


90 साल कैद की सजा

ताज्जुब की बात ये है कि ये सब तब से हो रहा है जब लड़कियों की उम्र आठ साल थी। पहली सुनवाई में उसे 50 साल की सजा सुनाई गई थी और बीते दिनों हुई दूसरी सुनवाई में यह सजा 50 साल को बढ़ाकर 90 कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी सुनवाई के दौरान अइंदे की केवल एक लड़की के मामले को आधार बनाकर पहले सुनाई गई सजा में 40 साल बढ़ा दिए गए। बेटियों का बलात्कार करने वाले अइंदे को 1996 में आए 'कीलिंग मी सॉफ्टली' एलबम के लिए भी जाना जाता है। यह एलबम उस समय सुपरहिट रहा था।

पहले ट्रायल के दौरान अइंदे की पूर्व पत्नी ने बताया कि वो चाहता था कि उसके खानदान के लोगों की रगों में एक ही खून बहे। इसीलिए वो अपनी ही बेटियों के साथ रेप करता था।

लेकिन दूसरा ट्रायल केवल दूसरी बेटी के केस के आधार पर चला। जिसमें पता चला अइंदे अपनी दूसरी बेटी के साथ आठ साल की उम्र से सेक्स कर रहा थ और वो उसके चार बच्चों का बाप भी है।


ये सब तब से शुरू हुआ जब से वो और उसकी बीवी अलग हुए। न्यूजर्सी में अइंदे के कई घर हैं और वो उन्हें इन घरों में छिपाकर रखता था ताकि उसकी हरकतों के बारे में कोई जान न सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed