फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man jailed for 12 years for murdering stanger

नहाने में पड़ा व्यवधान, ले ली मेहमान की जान

Sat, 25 May 2013 04:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 25 May 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
man jailed for 12 years for murdering stanger

गर्मियां अपने चरम पर हैं और हर कोई देर तक नहाने का लुत्फ लेना चाहता है। लेकिन एक शख्स को नहाने में पड़ा व्यवधान इतना खला कि उसने मेहमान का खून कर डाला।

विज्ञापन


आप सोच रहे होंगे कि ये क्या कारण हुआ। दरअसल ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहां दरवाजे की घंटी बजाने पर एक 22 साल के ने दूसरे व्यक्ति की हत्या कर दी। हाल ही में इस युवक को 12 साल की सजा सुनाई गई है। स्टुवर्ट वॉरवेल को नहाने के दौरान तेज आवाज में गाना सुनने का शौक था।
विज्ञापन


एक दिन जब वो तेज म्यूजिक लगाकर नहा रहा था तभी दरवाजे पर किसी ने घंटी बजाई। ये कोई और नहीं बल्कि थॉमस सटन था।

दरअसल सटन अपने मित्र का घर खोज रहा था जिसके घर पार्टी थी। तेज म्यूजिक सुनकर सोचा कि ये उसके मित्र का घर है और यहां पार्टी हो रही है। इसी भ्रम में सटन दरवाजा खटखटाने लगा। थॉमस के साथ उसका दोस्त काइल हैरिस भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सटुअर्ट उस दौरान नहा रहा था और उसे इसी बीच किसी भी तरह का व्यवधान पसंद नहीं था। वो बाथरूम से तमतमाता हुआ निकला। उसके हाथ में छह इंच लंबा चाकू था।

डेली मेल की खबर के मुताबिक, स्टुअर्ट ने बिना कुछ सोचे दरवाजा खोला और सामने खड़े थॉमस पर वार कर दिया।

हालांकि बाद में स्टुअर्ट ने कहा कि उसने से सबकुछ आत्मरक्षा मे किया था क्योंकि दरवाजे पर खड़े लोगों के हाथ में डंडे थे।

स्टुअर्ट के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने थॉमस पर नौ बार हमला किया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर हैरिस पर तीन बार चाकू से हमला किया गया, जिसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अदालत में सुनवाई के दौरान जज ने स्टुअर्ट को दोषी मानते हुए 12 साल की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed