{"_id":"cbf32cea-7b1f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"man-install-camera-in-nighbour-s-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और पड़ोसन के बाथरूम में लगा दिया कैमरा ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
...और पड़ोसन के बाथरूम में लगा दिया कैमरा
तिरुवनंतपुरम।
Updated Wed, 20 Feb 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि बंदर और आदमी तांक झांक करने से बाज नहीं आते। यही आदत कभी कभी बहुत भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ तिरुअवनंतपुरम में इलेक्ट्रिशियन के साथ हुआ जो अपने पेशे का फायदा उठाकर पड़ोसन की अश्लील क्लिपिंग बना रहा था।
पुलिस के अनुसार 44 साल का रघुनाथ पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। उसके खिलाफ उसकी पड़ोसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रघुनाथ ने चोरी से उनके बाथरूम में कैमरा फिट कर दिया है। पुलिस ने छानबीन की तो बाथरूम के वाटरहीटर में कैमरा बरामद हुआ।
कैमरा बरामद होने पर पहले तो रघुनाथ ने अनभिज्ञता जाहिर की लेकिन कड़ी पूछताछ पर वो टूट गया। उसन स्वीकार किया है कि उसने ही वाटर हीटर ठीक करने के बहाने बाथरूम में गुप्त कैमरा लगाया था। पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन को गुप्त कैमरे से महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने और आईटी एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पड़ोसन का पति विदेश में काम करता है। घर में दो विवाहित औरतें और उनके बच्चे रहते हैं। महिलाओं को अकेला देखकर रघुनाथ की नीयत खराब हो गई और उसने वाटर हीटर ठीक करने के बहाने उनके बाथरूम के वाटर हीटर में गुप्त कैमरा लगा दिया था, जिसकी मदद से वह उस घर की महिलाओं की अश्लील तस्वीरें उतारता था।
कैमरे में लगे एवी ट्रांसमीटर की मदद से बाथरूम की हर गतिविधि की तस्वीरें रघुनाथ के कमरे में रखे कंप्यूटर में स्टोर हो जाती थीं। शुरूआत में तो किसी को शक नहीं हुआ लेकिन एक दिन एक महिला को कुछ शक हुआ तो उसने वाटर हीटर चैक किया। यहां कैमरा देखकर वो चौंक गई और पुलिस में शिकायत कर दी। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।