{"_id":"731bd0d340780bca9280d57a057eef6b","slug":"man-in-court-for-baptising-wife-with-urine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी में पेशाब कर बीवी को नहाने पर करता था मजबूर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बाल्टी में पेशाब कर बीवी को नहाने पर करता था मजबूर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 Sep 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
कोई पति इस हद तक कैसे गिर सकता है? कि अपनी ही बीवी को पेशाब से नहाने पर मजबूर करे।
विज्ञापन
सुनकर हैरानी होना लाजमी लेकिन हरारे के इस शख्स पर अपनी बीवी के साथ तरी-तरह के अत्याचार करने का आरोप है। क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार ये शख्स बाल्टी में पेशाब करके अपनी बीवी को उसी से नहाने पर मजबूर करता था।
सेक्स के लिए मजबूर करती थी गर्लफ्रेंड, लड़के ने किया केस
विज्ञापन
महिला ने हरारे सिविल कोर्ट में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसका पति मुनाशे मुरंगवानी उस पर तरह-तरह के अत्याचार करता था।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि न केवल घर पर बल्कि सार्वजनिक जगहों पर भी वो उसके साथ बदतमीजी करने से चूकता नहीं था। महिला ने बताया कि वो एक कंटेनर में पेशाब करता और उसे उठाकर मेरे चेहरे पर डाल देता था।
यहां तक कि जब वो गर्भवती थी तब भी वो ऐसे ही व्यवहार करता था। महिला ने बताया कि उसे एक भी ऐसा दिन याद नहीं है जब उसके पति ने उसके साथ बुरा बर्ताव नहीं किया हो।
वहीं मुनाशे का कहना है कि उसे अपनी बीवी से कोई समस्या नहीं है और वो उसके साथ बहुत खुश है। लेकिन मजिस्ट्रेट ने महिला की सुरक्षा के आदेश दे दिए हैं।