फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Man 'immune' to deadly snake venom

चंद्रकांता के शिवदत्त से कम नहीं है ये snake man

Wed, 09 Oct 2013 03:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Oct 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
Man 'immune' to deadly snake venom

यूं तो दुनिया सांप से दूर भागती है, लेकिन एक शख्स है जिसे सांप का जहर मीठा लगता है। उसे यह इतना पसंद है कि सांप से कटवा-कटवाकर उसने खुद को जहरप्रूफ बना लिया है। यानी उसके शरीर पर जहर असर नहीं करता।

विज्ञापन


मौत का जबड़ा और बच निकलने का हौसला

मेट्रो की खबर के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले टिम फ्रायड का दावा है कि उस पर सांप का जहर अब असर नहीं करता। और उन्हें खुद पर इतना भरोसा है कि वह बेहद खतरनाक ब्लैक माम्बा सांप से खुद को कटवाकर दिखाते हैं।
विज्ञापन


फ्रायड का दावा है कि वह दुनिया के सबसे जहरीले सांपों का जहर अपने शरीर में लेने के बाद वह यह कमाल करने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने खुद को 100 बार सांप से कटवाया है और जहर के इंजेक्शन भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप बन गया अचार, जार में हाथ डालते काट खाया


और अब उन्होंने एक तसवीर जारी की है, जिसमें वह वाटर कोबरा से खुद को कटवा रहे हैं और उन्हें रत्ती भर असर नहीं हो रहा। वह जोर देते हैं कि दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक सांपों के साथ भी वह ऐसा ही कर चुके हैं, जिनमें ब्लैक माम्बा शामिल है।

आम तौर पर ब्लैक माम्बा का जहर 20 मिनट में किसी की भी जान ले सकता है। फ्रायड पहले फैक्टरी में काम करते थे, फिलहाल बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा, "जब लोग मुझे देखते हैं, तो कहते हैं या पूछते हैं कि मैं मरने वाला हूं।"

उन्होंने कहा, "ये तस्वीरें मेरे चमत्कार को दिखाती है, यह दिखाने के लिए वाकई ऐसा होता है। लोग केवल इसी तरह मेरी बात पर यकीन कर सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed