फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Man heavily beaten by thieves

मेहनत से की चोरी, कुछ नहीं मिला तो कर दी जमकर धुनाई

Tue, 03 Sep 2013 11:11 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 03 Sep 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
Man heavily beaten by thieves

मेहनत चाहे कोई भी करे अगर उसका फल न मिले तो गुस्सा आना तय है। लेकिन ऐसा भी क्या गुस्सा कि उसकी वजह से किसी की जान पर ही बन आए।

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही चोरों के इस गिरोह के साथ भी हुआ। जिन्होंने एक शख्स को सिर्फ इसलिए बुरी तरह मारा, क्योंकि उसके पास चोरी करने लायक कुछ था ही नहीं।

फिलहाल ये शख्स पैरीरेनयात्वा अस्पताल में भर्ती है और मौत से जंग लड़ रहा है। हालांकि, उनमें से एक चोर गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्रेजीन्यूज 24
की खबर के अनुसार, पीड़ित अपनी कार में बैठा हुआ था और तभी इन तीनों ने उस पर हमला कर दिया। इन तीनों ने उससे गहने और पैसे की मांग की। काफी बहस के बाद भी जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उसके पास कुछ भी नहीं है, तो उन्होंने उसे मारना शुरू कर दिया।


काफी देर मारने के बाद उन्होंने उसे मरा हुआ समझकर सड़क पर ही फेंक दिया और वहां से भाग निकले। लेकिन एक राहगीर की नजर जब पीड़ित पर गई तो वो जिंदा था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


उसके बयान के बाद एक आरोपी का पकड़ भी लिया गया है। जबकि बाकी दो की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed