फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Man has knife lodged in his back three years

तीन साल तक पीठ में धंसा रहा चाकू, वो था अनजान

Sat, 23 Mar 2013 10:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 23 Mar 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
Man has  knife lodged in his back three years

आपके हाथ में कांटा भी चुभ जाए तो कितना परेशान हो जाते हैं। लेकिन उस आदमी को क्या कहेंगे जो तीन साल तक अपनी पीठ में धंसे एक चाकू से अनजान बना रहा। कनाडा के इस युवक की पीठ में तीन साल तक चाकू धंसा रहा और उसे पता ही नहीं चल पाया।

विज्ञापन


मेट्रो.को.यूके के मुताबिक नॉर्थवेस्ट टेरेटरी का बिली मेकनीले 2010 में आर्म रेस्टलिंग मैच खेलते समय घायल हुआ था। उस मैच में बिली की पीठ में पांच बार चाकू घोंपा गया था। उस समय बिली अस्पताल गया और इलाज भी करवाया लेकिन बिली का एक्सरे नहीं किया गया।
विज्ञापन


इलाज के बाद भी बिली की पीठ में दर्द बना रहता था जिसे बिली ने जख्म भरने की प्रक्रिया समझ कर नजरंदाज कर दिया। तीन साल बिली की मित्र स्टेफिना ने गौर किया कि बिली की पीठ में नाखून जैसी कोई चीज उभर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल स्टेफिना, "मैंने बिली को बताया कि कोई चाकू जैसी चीज उसकी पीठ में उभर रही है मैं काफी डर गई थी और ट्वीजर की मदद से उस चीज को उखाड़ने को तैयार हो गई थी।"


बिली तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचा। बिली का एक्सरे करने के बाद डॉक्टर ने बिली और स्टेफिना को चौंकाने वाली जानकारी दी। डॉक्टर ने बताया कि बिली की पीठ के अंदर 7.5 सेंटीमीटर लंबा चाकू धंसा हुआ है।

ऑपरेशन के बाद बिली की पीठ से चाकू निकाल दिया गया है लेकिन डॉक्टरों को अचरज है कि बिली तीन साल तक पीठ में चाकू धंसा होने के बावजूद कैसे नॉर्मल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed