{"_id":"e41de1ae-c91a-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"man-had-pencil-in-head-for-15-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल से दिमाग में पेंसिल लिए घूम रहा था वो...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
15 साल से दिमाग में पेंसिल लिए घूम रहा था वो...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 30 May 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को पेंसिल से लिखते तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी को सिर में पेंसिल लिए घूमते देखा है...? अगर आप इसे मजाक समझ रहे हें तो हम आपको बता दें कि ये सच है।
विज्ञापन
जर्मनी के आचेन यूनिवर्सिटी अस्पताल में बीते दिनों एक ऐसा ही मामला आया। जहां एक 24 साल के अफगानी के सिर से पेंसिल निकाली गई।
वो साल 2011 में जर्मनी गया था। उसे सालों से सिर दर्द और जुकाम की शिकायत थी। इसके अलावा उसे देखने में भी काफी दिक्कत होती थी लेकिन डॉक्टरों को हैरत तब हुई जब उन्होंने उसके सिर स्कैनिंग की। स्कैनिंग के दौरान उसके सिर में चार इंच लंबी पेंसिल दिखाई दी।
विज्ञापन
पेंसिल ऐसी जगह थी जिसकी वजह से उसकी दाईं आंख का सॉकेट भी क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि जब उस व्यक्ति से पूछा गया कि पेंसिल सिर के अंदर कैसे गई वो जवाब नहीं दे पाया। बचपन के बारे में उसने सिर्फ इतना ही बताया कि एक बार वो काफी तेजी से गिर गया था।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने पेंसिल निकाल दी है और फिलहाल अफगानी स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। अस्पताल के प्रवक्ता मैथियास ने बताया कि मेडिकल साइंस की दुनिया में यह अपनी तरह का पहला मामला है।