{"_id":"e3fc0fba-8488-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"man-getting-married-when-first-wife-disclosed-his-marriage-and-beat-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बीवी ने यूं उतार दिया 'तीसरी शादी' का बुखार","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पहली बीवी ने यूं उतार दिया 'तीसरी शादी' का बुखार
दौराला।
Updated Mon, 04 Mar 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमी पहली शादी असफल होने पर दूसरी शादी करता है। लेकिन तीसरी शादी करने वाले को क्या कहेंगे। ऐसे ही तीसरी शादी के ख्वाब लेकर पहुंचे दूल्हे को पहली बीवी ने जमकर पीटा। होने वाली दुल्हन के परिजनों को जब पता चला कि दूल्हा शादीशुदा है तो उन्होंने भी जमकर बारात की लानत मलानत कर डाली।
तीसरी बार शादी करने का सपना देखते हुए दौराला के मटौर गांव पहुंचे एक युवक को उसकी पहली पत्नी ने बारात के बीच घोड़ी से उतारकर चप्पलों से पीटा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। दूल्हे के शादीशुदा होने की जानकारी होने पर जिस युवती की शादी थी उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शादी में हुए खर्चे की मांग को लेकर पूरी बारात को बंधक बना लिया। साथ ही धोखाधड़ी की तहरीर दी है।
दौराला क्षेत्र के गांव मटौर निवासी युवती की शादी रविवार को गांव अब्दुलपुर, पुरकाजी निवासी शशिकांत पुत्र जर्नादन से थी। बारात सुबह ही मटौर पहुंच गई। इसके बाद शादी की रस्में होने लगी। इस बीच दोपहर में लक्सर, हरिद्वार निवासी सीमा पुत्री रामपाल दौराला थाने की पुलिस को लेकर मटौर पहुंची और शशिकांत को अपना पति बताया। इससे हड़कंप मच गया। अभी कोई कुछ बोलता इससे पहले ही सीमा ने हंगामा करते हुए शशिकांत को घोड़ी से उतारकर उस पर चप्पल लेकर टूट पड़ी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस शशिकांत और उसके पिता जर्नादन को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
माजरा जानने के लिए पीछे से मटौर निवासी युवती के परिजन और रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। इस दौरान सीमा ने बताया कि शशिकांत ने नौ मई 2006 को उससे शादी की थी, लेकिन आपसी विवाद के कारण दोनों एक साथ नहीं रह रहे थे। मुकदमा कोर्ट में विचारधीन है। उसने यह भी आरोप लगाया कि शशिकांत ने रुड़की की पिंकी से भी शादी कर रखी है।
रविवार को उसे शशिकांत द्वारा तीसरी शादी करने की सूचना मिली तो वह यहां पहुंची। पूरा प्रकरण समझ में आने पर मटौर निवासी युवती के परिजनों ने शादी में हुए खर्च की मांग को लेकर बारात को गांव में ही बंधक बना लिया। लोगों ने बारातियों से मारपीट का भी प्रयास किया, लेकिन कुछ समझदार लोगों ने स्थिति को संभाला। इस बाबत दुल्हन पक्ष और पहली पत्नी सीमा की ओर से धोखाधड़ी का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट तो दर्ज नहीं हो सकी थी, लेकिन ग्रामीणों ने बारात के 12 लोगों को बंधक बनाकर रख रखा था।
बिचौलिए ने भी छिपाई बात
दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि बिचौलिए की भूमिका निभा रहे गांव के ही व्यक्ति ने भी उन्हें दूल्हे की पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं दी थी। हालांकि दूल्हे पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने शादी से पहले ही बिचौलिए को पूरी जानकारी दे दी थी। उसने शादी कराने की एवज में पचास हजार रुपये और सोने के कुंडल लिये हैं।