{"_id":"9b37db60-8bb3-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"man-get-second-marriage-and-wife-oppose","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन क्या ऊबा, सामान की तरह बदल डाली बीवी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मन क्या ऊबा, सामान की तरह बदल डाली बीवी
लोनी।
Updated Wed, 13 Mar 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी को सात जन्मों का साथ कहा जाता है। लेकिन एक आदमी पहले जन्म के कुछ ही सालों में बीवी से इतना ऊब गया कि उसने बिना किसी को बताए उसी शहर में दूसरी महिला से विवाह कर लिया। अब बीवी चार बच्चों के साथ थाने के चक्कर लगा रही है और पुलिस दो बीवियों के बीच सैंडविच बने शौहर की तलाश में लगी है।
मामला गोजियाबाद के लोनी इलाके का है। बुलंदशहर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पहले लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। गृहस्थी सही सलामत चल रही थी कि एकाएक पति का व्यवहार बदलने लगा। कुछ दिन पहले महिला को खबर मिली कि उसके पति ने लोनी में ही किसी औरत से शादी कर ली है और किराए के मकान में दोनों रह रहे हैं।
दूसरी शादी का पता चलने पर महिला हड़बड़ा गई और पति के पास जा पहुंची। शिकायत करने पर पति ने सफाई देने की अपेक्षा पत्नी की पिटाई कर दी और बच्चों का भरण पोषण करने से भी साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने विरोध किया तो पति ने खुलेआम उसकी जमकर पिटाई भी कर डाली। पति की हरकत से परेशान होकर महिला मंगलवार को थाने पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला का कहना है कि उसके पति को वापस घर लाया जाए। पति अगर उसके साथ नहीं रहना चाहता तो उसके और चारों बच्चों के गुजारे के लिए पुलिस गुजारा भत्ता दिलवाए।
बीवी का ये भी कहना है कि पति को दूसरे विवाह का हक नहीं है और बीवी से ऊबने पर दूसरी शादी का उसे किसने हक दिया। फिलहाल पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई है और एसओ ने जांच का आश्वासन देकर महिला को घर भेज दिया है।