{"_id":"57aed62c8acee1ff14d5fd4184913194","slug":"man-found-with-36-human-skulls","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसान या शैतान! जमा कर रखे थे 36 नरमुंड","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इंसान या शैतान! जमा कर रखे थे 36 नरमुंड
अमर उजाला/दिल्ली
Updated Mon, 18 Nov 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
आपने लोगों को सुंदर गुलदस्ते या फिर सजावट के सामान जमा करते देखा होगा लेकिन इस शख्स के घर से कुछ ऐसा मिला, जिससे पुलिस भी सकते में आ गई।
विज्ञापन
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, इस शख्स ने अपने घर में करीब 36 मानव खोपड़ियां जमा कर रखी थीं।
क्या पहले कभी देखा है सफेद कौआ? देखें 25 सफेद जानवरों की खूबसूरती
विज्ञापन
बुरुंडी की बुजुम्बुरा पुलिस का कहना है कि यह शख्स मूल रूप से इटली का रहने वाला है। पुलिस को इस शख्स के घर में कुछ अनुचित सामान होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सर्च के दौरान उसके घर से 36 नरमुंड बरामद किए।
विज्ञापन
पेंसिल की नोंक से रची नायाब दुनिया
पुलिस ने गिसप फावारो नाम के शख्स के घर से 36 नरमुंड मिलने की पुष्टि भी कर दी है। पुलिस ने फावारो समेत तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
17 साल बाद पता चला कि वैजाइना नहीं है
स्थानीय पुलिस का कहना है कि उनकी जान में ये पहला मौका है जब इतनी अधिक संख्या में नरमुंड बरामद किए गए हैं।
'मुझे सेक्स के लिए लड़की चाहिए', पढें 5 अजीबोगरीब शिकायतें
दरअसल फावारो इन नरमुंड को सस्ती कीमत में खरीदकर महंगे दामों में बेचा करता था। हालांकि उसके ऐसा करने के पीछे के कारण क्या था, ये अभी भी स्पष्ट नहीं हो सका है।