फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man dead for falling in love

प्रेमिका फोन पर रोई तो आशिक ने खा लिया...

Fri, 22 Mar 2013 09:11 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
man dead for falling in love

मुट्ठीगंज में रहने वाले प्रमेन्द्र नामक युवक ने इश्क में जान दे दी। रिश्तेदार छात्रा से दिल लगाने की सजा उसे जान गंवाकर चुकानी पड़ी। छात्रा के घरवाले शादी को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन


प्यार पर पहरा लगा तो प्रेमी-प्रेमिका तड़पने लगे। घरवालों ने छात्रा का घर से निकलना बंद कर दिया। बुधवार को लड़की के घरवालों ने उसकी पिटाई कर दी। यह बात उसने फोन पर प्रमेन्द्र को बताई और खूब रोई। प्रमेन्द्र यह बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
विज्ञापन


मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट रेलवे कालोनी की रहने वाली सरला निषाद के पति हरिश्चंद्र निषाद की साल भर पहले मौत हो गई थी। वे रेलवे में कर्मचारी थे। पति की मौत के बाद सरला बड़े बेटे प्रमेंद्र (20) और दो छोटी बेटियों के साथ रेलवे कालोनी में रह रही है। पिता की जगह प्रमेंद्र को नौकरी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमेंद्र दारागंज में रहने वाली अपनी दूर की रिश्तेदार सिमरन (परिवर्तित नाम) से प्यार करता था। सिमरन भी उसे चाहती थी। प्रमेन्द्र ने घर में कह रखा था कि वह सिमरन से ही शादी करेगा। दोनों मोबाइल पर घंटों बात किया करते थे। इश्क की भनक सिमरन के घरवालों तक पहुंची तो उन्होंने सख्ती शुरू कर दी।

बुधवार की सुबह सिमरन के घरवालों ने उसे प्रमेंद्र से मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। उसका मोबाइल छीनकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। कुछ घंटों बाद जब सिमरन को मौका मिला तो उसने रोते हुए पूरी बात प्रमेंद्र से बता दी। प्रमेंद्र से बात कर सिमरन खूब रोई।


सिमरन ने यह भी बताया कि घरवाले उनकी शादी को तैयार नहीं है। इसके बाद प्रमेन्द्र आपे से बाहर हो गया। उसने गेहूं में रखने वाला कीटनाशक खा लिया। हालत बिगडने पर उसे जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां सरला और बहनों को सिर्फ उसी का सहारा था। मुट्ठीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed