{"_id":"69a96ab01458c403590bea7359cc82c0","slug":"man-confesses-to-using-mother-for-rituals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीर बनने के लिए करना था बाप का कत्ल, मर गई मां","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अमीर बनने के लिए करना था बाप का कत्ल, मर गई मां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Oct 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीर बनने की चाहत किसे नहीं होती लेकिन इसके लिए क्या कोई अपनी ही मां का खून कर सकता है...?
विज्ञापन
संभव है आप यकीन न कर पाएं लेकिन नाइजीरिया में एक शख्स ने अफ्रीका का सबसे धनी आदमी बनने के लिए अपनी मां का ही खून कर दिया।
प्रेग्नेंसी की 9 ऐसी तस्वीरें, जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी
क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, इस शख्स खुद ही स्वीकार कर लिया है कि उसने अमीर बनने के अपनी मां का कल कर दिया।
विज्ञापन
अनाम्बरा स्टेट पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। टोना इनेदो नाम के इस शख्स ने पुलिस को बताया कि वो किसी भी कीमत पर अमीर बनना चाहता था।
जिसके लिए उसने अंधविश्वास का सहारा लिया और धनवान बनने के लिए सात दिन तक एक पागल औरत के साथ रहा।
उसने बताया कि एक पादरी ने उससे कहा था कि अगर उसे अमीर बनना है तो सात दिन तक एक पागल महिला के साथ सोना होगा। इसके अलावा उसे सात दिन तक भूखे-प्यासे रहना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद उसे अपने पिता का कत्ल करना होगा। जिसके बाद वो पागल हो जाएगा। ये सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वो दुनिया का सबसे अमीर शख्स बन जाएगा।
टोना ने बताया कि उसने सारी रस्में पूरी कीं लेकिन जब पिता को मारने की बात आई तो उससे चूक हो गई और उसने धोखे में मां का खून कर डाला।
अपने किए पर पछताते हुए उसने कहा कि उसकी मां उसके लिए सबसे खास थी और उसने उन्हें ही मार डाला।
'जरा इधर भी' की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।