फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man climb rail tower due to trecktor need

आखिर क्यों टॉवर पर जा चढ़ा सिरफिरा

Fri, 01 Feb 2013 09:28 AM IST
सहारनपुर।
सहारनपुर। Updated Fri, 01 Feb 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
man climb rail tower due to trecktor need
इंसाफ की आस में लोग क्या क्या नहीं करते। कोई अर्जी डालता है तो कोई धरना तक कर देता है। लेकिन इंसाफ पाने के लिए एक आदमी इतना बहक गया कि अपनी मांग को लेकर चार सौ मीटर ऊंचे रेलवे टॉवर पर चढ़ गया। सिरफिरा बबलू ट्रैक्टर लोन में घपला होने की शिकायत को लेकर 33 घंटे टावर पर टंगा रहा और इस दौरान पुलिस और प्रशासन दोनों की जान सांसत में फंसी रही। 33 घंटे बाद मान-मनौव्वल के बाद सिरफिरे ने अपनी जिद छोड़ी और टॉवर से उतर आया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर की मांग को लेकर लखनौती कला का बबलू रेलवे टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उससे बात की। मगर, एक ही बात पर अड़ा रहा कि उसे ट्रैक्टर दिया जाए तभी वह नीचे उतरेगा। पूरी रात उसने टावर पर ही गुजारी। इस दौरान वहां पुलिसकर्मी गश्त के लिए तैनात रहे। अगले दिन सुबह फिर उसकी मान-मनौव्वल शुरू हुई। दोपहर बाद अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को वहां बुला लिया। लगातार फोन पर आश्वासन के बाद शाम 7.38 बजे बबलू नीचे उतरा। एसपी सिटी दिलीप कुमार ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच एडीएम से कराई जाएगी।
विज्ञापन


क्या है बबलू का दुख
बबलू का कहना है कि उसने एक ट्रैक्टर लिया था। बाद में उसने ट्रैक्टर वापस कर दिया मगर, उसे पैसा वापस नहीं मिला। इससे पहले भी वह 12 अक्तूबर 2012 को इसी मांग के साथ रेलवे टावर पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी प्लानिंग से टावर पर चढ़ा
बबलू पूरी प्लानिंग के साथ टावर पर चढ़ा। ठंड से बचने के लिए वह कंबल ले गया है और नीचे से सामान मंगाने के लिए लंबी रस्सी भी है। यही नहीं उसने पर्ची नीचे फेंक पीने का पानी मांगा। जिस पर उसे दूध और पानी की बोतल उसकी रस्सी में बांध कर पहुंचाई गई। सिम निकाल कर मोबाइल भेजा, जिसे चार्ज करके वापस दिया गया। मोबाइल फोन से ही अधिकारी उसे संपर्क बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed