फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man chops woman's hair off

बस में बैठे-बैठे हुआ बोर तो काट डाली महिला की चोटी

Thu, 08 Aug 2013 07:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 07:37 AM IST
विज्ञापन
man chops woman's hair off

कुछ दिन पहले एक खबर आई थी कि एक लड़के ने पार्किंग में खड़ी गाड़ी सिर्फ इसलिए चुरा ली थी क्योंकि वो इंतजार करते-करते थक गया था।

विज्ञापन


ताजा मामला भी कुछ-कुछ वैसा ही है जहां एक शख्स ने बस में सफर करने के दौरान एक महिला के बाल ही काट डाले। वुहान में एक महिला ने अपने सहयात्री पर आरोप लगाया है कि उसने उसके बाल काट डाले।

ई-चाइना सिटीज के अनुसार, महिला ने बताया कि वो रूट नंबर 568 की बस में आगे बैठी थी कुछ समय बाद एक शख्स आया और उसके पीछे की सीट पर बैठ गया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद महिला को लगा कि कोई उसके बालों के साथ छेड़खानी कर रहा है। पहले तो महिला को लगा कि ये दुर्घटनावश है लेकिन जब दो-तीन बार ऐसा ही होता रहा तो उसने पीछे पलट कर देख ही लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पलटते ही उस शख्स ने अपने हाथ उसके बालों पर से हटा लिए लेकिन उसके पैरों के पास ही बालों का ढेर लगा हुआ था। जब उसने अपने बालों पर हाथ फेरा तो देखा कि ये किसी और के नहीं बल्कि उसी के बाल थे। बाल देखकर उसके मुंह से चीख निकल गई।

उसने तुरंत सारी घटना के बारे में ड्राइवर को बताया जिसके बाद उसने बस के सारे दरवाजे बंद कर दिए और पुलिस को फोन कर दिया। 20 मिनट बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो उसने बताया कि वो बैठे-बैठे ऊब गया थ, इसलिए उसने महिला के बाल काट डाले।

जिसके बाद उस पर मोटा जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed