{"_id":"4379f88b3dfdc15c1ed491507c33cfe3","slug":"man-calmly-walks-into-hospital-with-10-inch-knife-buried-in-his-skull","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में धंसे चाकू के साथ अस्पताल पहुंच गया व्यक्ति","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सिर में धंसे चाकू के साथ अस्पताल पहुंच गया व्यक्ति
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 07:57 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल के एक्स-रे रूम में हो लंग बड़े ही इत्मिनान से बैठे हुए हैं, जैसे कुछ हुआ ही ना हो लेकिन उनके सिर में 10 इंच लंबा चाकू धंसा हुआ था।
विज्ञापन
अपने दोस्तों के मजाक में हुए एक हादसे में उनके सिर में फल काटने वाला चाकू धंस गया। डॉक्टरों के मुताबिक हो लंग नाम के इस शख्स ने मौत को मात ही दे दी।
इस घटना के बाद पूर्वोत्तर चीन के जीलिन प्रांत में लंग पहुंचे और अस्पताल के एक स्टॉफ से कहा, क्या मैं डॉक्टर से मिल सकता हूं। स्टॉफ ने बताया कि वह इतना शांत था कि मुझे लगा कि वह कोई स्टंट कर रहा है लेकिन पास से देखने के बाद पता चला कि वह तो मौत के करीब है।
विज्ञापन
एक्स रे से पता चला कि चाकू उसके बाएं सिर की ओर अंदर तक धंसा हुआ है लेकिन उससे उसके मुख्य खून की नसों को कुछ नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने तीन घंटे ऑपरेशन करने के बाद उसके सिर से चाकू निकाला। इस ऑपरेशन के बाद लंग ने डॉक्टरों से कहा कि क्या अब मैं घर जा सकता हूं।
विज्ञापन
इस घटना के बारे में जब डॉक्टरों ने उससे पूछा तो उसने पूरी जानकारी देने से मना कर दिया लेकिन इतना ही कहा कि मैं अपने दोस्त के साथ खेल रहा था और गलती से चाकू मेरे सिर में जा धंसा।