फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man blames walmart bag for wife's death

'वॉलमार्ट बैग ने ली मेरी बीवी की जान'

Sun, 01 Sep 2013 07:35 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 01 Sep 2013 07:35 AM IST
विज्ञापन
man blames walmart bag for wife's death

क्या कोई हैंडबैग किसी महिला की मौत के लिए जिम्मेदार हो सकता है? वैसे ये सवाल हमारा नहीं, बल्कि ऐसा इल्जाम अमेरिका के नेब्रास्का में रहने वाले एक पति ने लगाया है।

विज्ञापन


इस व्यक्ति का कहना है कि इसकी बीवी की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि वॉलमार्ट कंपनी का थैला है।

इस शख्स ने वॉलमार्ट पर बैग बनाने में घटिया किस्म की प्लास्टिक का इस्तेमाल करने का आरेप भी लगाया है।

हफपोस्ट की खबर के अनुसार, खरीदारी करने के बाद जब उसकी बीवी कार की तरफ जा रही थी, तभी बैग का हैंडल टूट गया और सारा सामान उसके पैरों पर गिर गया। जिसकी वजह से उसका पैर कट गया।
विज्ञापन


कटने की वजह से उसके पैर में संक्रमण हो गया और उसे दो सर्जरी करानी पड़ी। लेकिन संक्रमण इतना ज्यादा बढ़ गया कि इसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

इस बेचारे पति का कहना है कि बैग के साथ ही वहां के कर्मचारी भी उसकी बीवी की मौत के जिम्मेदार हैं, जिन्हें ये नहीं पता कि बैग में सामान कैसे रखते हैं।

इस आरोप के बदले वॉलमार्ट के प्रवक्ता रैंडी हारग्रोव ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। जब कभी हमारे स्टोर में किसी के जख्मी होने की खबर मिलती है, तो हमें उसे काफी गंभीरता से लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed